उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, इन जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट जारी

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, इन जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट जारी

rain

उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक कड़ाके की ठंड पड़ रही है। गुरुवार सुबह से देहरादून सहित कई जिलों में बाादल छाए हुए है।  मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के फिर सक्रिय होने से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है।


 

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक कड़ाके की ठंड पड़ रही है। गुरुवार सुबह से देहरादून सहित कई जिलों में बाादल छाए हुए है।  मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के फिर सक्रिय होने से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है।

 

मौसम विज्ञान केंद्र ने उत्तराखंड राज्य के लिए 23 जनवरी से 27 जनवरी तक मौसम का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र ने स्पेशल प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते 23 से 27 जनवरी राज्य के कई जनपदों में बारिश के साथ ही पहाड़ों में बर्फबारी की संभावना है। 

 विशेषकर 24 और 25 जनवरी को उत्तरकाशी ,चमोली,पिथौरागढ़, देहरादून, टिहरी,रुद्रप्रयाग और बागेश्वर में भारी बारिश ,बर्फबारी और आंधी चलने की संभावना है। जिसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

वही 3000 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर भारी हिमपात होने की संभावना है। देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, उधमसिंह नगर में कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि और तेज बौछार के साथ आंधी आने की संभावनाहै।

 

.

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे