प्रदेशवासियों को सौगात, CM धामी ने एक झटके में की 5 बड़ी घोषणाएं, होगा ये फायदा

  1. Home
  2. Dehradun

प्रदेशवासियों को सौगात, CM धामी ने एक झटके में की 5 बड़ी घोषणाएं, होगा ये फायदा

Dhami Saugat

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि  ऊर्जा विभाग के अंतर्गत विद्युत बिलों के फिक्स्ड चार्ज को 3 माह हेतु छूट दी जाएगी। इस छूट से लगभग सवा दो लाख लोगों को इसका फायदा मिलेगा। इस पर सरकार की 2463 लाख रुपये की लागत आएगी।


 

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को विधानसभा सत्र के दौरान सदन में कई अहम घोषणाएं करते हुए प्रदेशवासियों को बड़ी सौगात दी है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि  ऊर्जा विभाग के अंतर्गत विद्युत बिलों के फिक्स्ड चार्ज को 3 माह हेतु छूट दी जाएगी। इस छूट से लगभग सवा दो लाख लोगों को इसका फायदा मिलेगा। इस पर सरकार की 2463 लाख रुपये की लागत आएगी। इतना ही नहीं बिजली के बिलों के विलम्ब भुगतान अधिभार पर 3 माह के लिए छूट प्रदान की जायेगी। इससे सरकार पर लगभघ 3642 लाख रुपये का व्यय भार आएगा। 

वहीं सीएम धामी ने एक और घोषणा करते हुए कहा कि पेयजल विभाग के अंतर्गत राज्य के समस्त जल/ सीवर उपभोक्ताओं द्वारा 31 दिसम्बर, 2021 तक अवशेष देयों का एकमुश्त भुगतान करने की दशा में विलम्ब शुल्क की राशि शत प्रतिशत माफ किया जायेगा।

धामी ने परिवहन विभाग के अंतर्गत घोषणा करते हुए कहा कि सेवायान कर में 6 माह के लिए छूट प्रदान की जायेगी। इसमें लाभार्थियों की अनुमानित संख्या 96 हजार 380 है जबकि अनुमानित व्यय भार 7580 लाख होगा। पंजीकरण प्रमाण पत्र, फिटनेस, परमिट, ड्राइविंग लाइसेन्स आदि के नवीनीकरण पर विलंब शुल्क पर 6 माह लिए छूट प्रदान की जायेगी। इस पर अनुमानित व्यय भार 3250 लाख आएगा। 

धामी ने एक और घोषणा करते हुए कहा कि शहरी विकास विभाग के अंतर्गत पर्यावरण मित्रों को 2000 रुपये की प्रोत्साहन धनराशि 5 माह तक प्रदान की जायेगी। इससे लगभग  8300 पर्यावरण मित्र लाभान्वित होंगे। इस पर लगभग 830 लाख का व्यय भार आएगा। 

वहीं पीएम स्वनिधि में पंजीकृत सभी लाभार्थियों को 05 माह तक 2-2 हजार रूपये की आर्थिक सहायता दी जायेगी। इसमें लाभार्थियों की अनुमानित संख्या 25000 है और अनुमानित व्यय भार 2500 लाख होगा।

आखिर में मुख्यमंत्री ने कहा कि  स्वास्थ्य के क्षेत्र में आशा कार्यकत्रियों ने बहुत महत्वपूर्ण योगदान किया है। कोविड की विषम परिस्थितियों में उन्होंने जिस प्रकार से काम किया है, वह प्रशंसनीय है। हम आशा बहनों को पांच माह तक 2-2 हजार रूपये प्रतिमाह दे रहे हैं। साथ ही एक-एक टेबलेट भी दिया जाएगा। आशा बहनों की समस्याओं को दूर करने के लिए सरकार पूरी तरह संवेदनशील है। 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे