उत्तराखंड के लिए बुरी खबर, आतंकियों से लड़ते हुए शहीद हुआ देवभूमी का लाल

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड के लिए बुरी खबर, आतंकियों से लड़ते हुए शहीद हुआ देवभूमी का लाल

0000

उत्तराखंड के लिए बुरी ख़बर है। सैन्य भूमि का एक और लाल मां भारती की रक्षा करते हुए शहीद हो गया है। जानकारी मिल रही है कि जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में पौड़ी जिले के ग्राम सालना के वीर सपूत सूबेदार राम सिंह शहीद हो गए हैं।




देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट)
उत्तराखंड के लिए बुरी ख़बर है। सैन्य भूमि का एक और लाल मां भारती की रक्षा करते हुए शहीद हो गया है। जानकारी मिल रही है कि जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में पौड़ी जिले के ग्राम सालना के वीर सपूत सूबेदार राम सिंह शहीद हो गए हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देवभूमि के लाल की शहादत पर दुख जताया है। मुख्यमंत्री धामी ने ट्वीट कर कहा -  राजौरी कश्मीर में आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में ग्राम सलाना, जिला पौड़ी, उत्तराखण्ड के वीर सपूत सूबेदार राम सिंह जी के शहीद होने का ह्रदय विदारक समाचार मिला। ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान एवं परिजनों को दुख सहने की शक्ति दें। हम सभी को उनकी शहादत पर सदैव गर्व रहेगा। ॐ शांति


 


 

उत्तराखंड पोस्ट देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले देवभूमि के सपूत सूबेदार राम सिंह की शहादत को सलाम करता है और प्रार्थना करता है कि ऊपर वाला शहीद जवान के परिजनों को इस असीम दुख को सहन करने की शक्ति दे। जय हिंद

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे