शपथ से पहले बड़ी ख़बर | उत्तराखंड में ये चार नए विधायक बनेंगे मंत्री ! कुल 11 मंत्री लेंगे शपथ

  1. Home
  2. Dehradun

शपथ से पहले बड़ी ख़बर | उत्तराखंड में ये चार नए विधायक बनेंगे मंत्री ! कुल 11 मंत्री लेंगे शपथ

शपथ से पहले बड़ी ख़बर | उत्तराखंड में ये चार नए विधायक बनेंगे मंत्री ! कुल 11 मंत्री लेंगे शपथ

शपथ से ठीक पहले खबर मिल रही है कि मंत्र‍िमंडल में चार नए चेहरों को शाम‍िल क‍िया जाएगा। तीरथ सिंह रावत कैब‍िनेट में जो नए चेहरे शाम‍िल होंगे उनमें मुन्ना सिंह चौहान, बिशन सिंह चुफाल, महेंद्र भट्ट और बंशीधर भगत के नाम शाम‍िल हैं।


देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) तीरथ सिंह रावत ने बुधवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रुप में शपथ ली। उत्तराखंड में तीरथ सिंह रावत के मुख्यमंत्री बनने के बाद आज होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार शाम 5 बजे होगा। देहरादून के राज भवन में आज शाम को सभी मंत्रियों की शपथ होगी।

तीरथ सिंह रावत के मुख्यमंत्री बनने के बाद अब सबके मन में ये सवाल है कि आखिर तीरथ सिंह रावत की टीम में किसे-किसे जगह मिलेगी ? क्या त्रिवेंद्र मंत्रिमंडल के सभी मंत्रियों को तीरथ सिंह रावत अपनी टीम में शामिल करेंगे या फिर कुछ मंत्रियों का पत्ता कटेगा ?

इससे पहले बड़ी खबर ये है कि बीजेपी ने मदन कौशिक को उत्तराखंड का नया बीजेपी अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है। खबर ये भी है कि बंशीधर भगत को तीरथ सिंह रावत मंत्रिमंडल में जगह मिलेगी।

और कौन बनेगा मंत्री ?

शपथ से ठीक पहले खबर मिल रही है कि मंत्र‍िमंडल में चार नए चेहरों को शाम‍िल क‍िया जाएगा। तीरथ सिंह रावत कैब‍िनेट में जो नए चेहरे शाम‍िल होंगे उनमें मुन्ना सिंह चौहान, बिशन सिंह चुफाल, महेंद्र भट्ट और बंशीधर भगत के नाम शाम‍िल हैं।

वहीं हरक सिंह रावत, सुबोध उनियाल, यशपाल आर्य, अरविंद पांडे, सतपाल महाराज, धन सिंह और रेखा आर्य मंत्र‍िमंडल में बने रहेंगे। धन सिंह रात का कद बढ़ सकता है और उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया जा सकता है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे