उत्तराखंड से बड़ी खबर | BJP कोर ग्रुप की बैठक खत्म, जानिए क्या-क्या हुए फैसले

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड से बड़ी खबर | BJP कोर ग्रुप की बैठक खत्म, जानिए क्या-क्या हुए फैसले

0000

बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक समाप्त हो गई है। बैठक के बाद बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने बैठक में हुई चर्चा और फैसलों की जानकारी दी। उन्होंने आज हुई तीनों बैठकों के बारे में जानकारी साझा की।


देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक समाप्त हो गई है। बैठक के बाद बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने बैठक में हुई चर्चा और फैसलों की जानकारी दी। उन्होंने आज हुई तीनों बैठकों के बारे में जानकारी साझा की।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि आज तीन बैठकें हुई हैं, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री और प्रदेश प्रभारी ने बैठकें ली हैं। बैठकों में पार्टी की ओर से चलाए गए सेवा ही संगठन अभियान पर चर्चा की गई।

उन्होंने बताया कि कोविड खत्म होने तक भाजपा संगठन अपने सेवा कार्यों को जारी रखेगा। कोर ग्रुप की बैठक में भी कोविड को लेकर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि बैठक में 2022 चुनाव को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई। मदन कौशिक ने बताया कि मुख्यमंत्री कहां से चुनाव लड़ेंगे यह आने वाले कुछ दिनों में तय किया जाएगा।

साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि कोविड खत्म होने तक राजनीतिक गतिविधियों को लेकर कोई रणनीति नहीं बनाई जाएगी। बैठक में कोरोना की तीसरी लहर और उससे निपटने की सरकार की तैयारियों पर भी चर्चा की गई। तय किया गया कि संगठन कोरोना महामारी को नियंत्रित करने में अपनी भूमिका निभा रहा है और लगातार निभाता रहेगा।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे