उत्तराखंड से बड़ी खबर | चार जिलों के जज मिले पॉजिटिव, मचा हड़कंप

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड से बड़ी खबर | चार जिलों के जज मिले पॉजिटिव, मचा हड़कंप

उत्तराखंड से बड़ी खबर | चार जिलों के जज मिले पॉजिटिव, मचा हड़कंप

उत्तराखंड में कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। कोरोना की दूसरी लहर का असर उत्तराखंड में भी अब दिख रहा है। हर रोज उत्तराखंड में कोरोना का विस्फोट हो रहा है।


हरिद्वार (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। कोरोना की दूसरी लहर का असर उत्तराखंड में भी अब दिख रहा है। हर रोज उत्तराखंड में कोरोना का विस्फोट हो रहा है।

अब हरिद्वार से बड़ी खबर मिली है। हरिद्वार की एक महिला जज सहित चार जिलों के सिविल जज कोरोना संक्रमित मिले हैं। जजों के पॉजिटिव मिलने से प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। आनन फानन स्वास्थ्य विभाग ने तीन सिविल जजों को कोविड केयर सेंटर में भर्ती किया है। वहीं महिला जज होम आइसोलेट हो गई हैं।

बताया गया कि उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग के तीन सिविल जज हरिद्वार में अटल बिहारी वाजपेयी राज्य अथिति गृह में ठहरे थे। इस दौरान हरिद्वार की एक महिला जज तीनों जजों से मिली थीं। बीते रविवार को उत्तरकाशी में तैनात जज की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई।

इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमित के साथ में ठहरे दोनों सिविल जजों और महिला जज के इसके बाद तीनों जजों को कोविड केयर सेंटर में आइसोलेट किया गया है। महिला जज होम आइसोलेट हो गई हैं। अब बीते 10 दिनों में दौरान जजों के संपर्क में आए लोगों को चिह्नित किया जा रहा है। सभी लोगों की कोविड जांच की जाएगी। वहीं सैनिटाइजेशन कराने के बाद राज्य अथिति गृह को बंद कर दिया गया है। 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे