उत्तराखंड से बड़ी खबर | अब शादी में शामिल होंगे बस इतने लोग, आदेश जारी

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड से बड़ी खबर | अब शादी में शामिल होंगे बस इतने लोग, आदेश जारी

उत्तराखंड से बड़ी खबर | अब शादी में शामिल होंगे बस इतने लोग, आदेश जारी

देशभर में कोरोना का कहर जारी है। पिछले 24 घंटे में एक बार फिर देश में कोरोना का विस्फोट हुआ है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक बीते 24 घंटे में कोरोना के 3,49,691 नए मामले सामने आए हैं. वहीं 2,767 लोगों की कोरोना के चलते मौत हुई है। बीते 24 घंटे में 2,17,113 लोग ठीक भी हुए हैं।


देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) देशभर में कोरोना का कहर जारी है। पिछले 24 घंटे में एक बार फिर देश में कोरोना का विस्फोट हुआ है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक बीते 24 घंटे में कोरोना के 3,49,691 नए मामले सामने आए हैं. वहीं 2,767 लोगों की कोरोना के चलते मौत हुई है। बीते 24 घंटे में 2,17,113 लोग ठीक भी हुए हैं।

वहीं उत्तराखंड में लगातार कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। प्रदेश में लगातार कोरोना के केस बढ़ रहे है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश में कोरोना के 5084 मामले सामने आए। इसी के साथ प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या 147433 पहुंच गई है। वहीं 81 संक्रमित मरीजों की मौत हुई।

अब एक बड़ी खबर सामने आयी है। उत्तराखंड में अब सरकार ने सख्ती बढ़ाते हुए सामाजिक आयोजनों और विवाह में केवल 50 व्यक्तियों के शामिल होने का आदेश जारी किया है। शासन ने नया आदेश जारी कर कोविड-19 की दूसरी लहर के रोकथाम के संबंध में सामाजिक आयोजनों और विवाह में केवल 50 व्यक्तियों की अनुमति दिए जाने का निर्णय लिया गया है।

इसके अलावा राज्य के सभी जिला अधिकारी अपने स्तर पर जनपदों पर कर्फ्यू लगाने अथवा कड़े नियम लागू करने के लिए अधिकृत कर दिए गए हैं। इसके अलावा स्वयं के द्वारा जिन लोगों ने आरटी पीसीआर टेस्ट कराया गया है उनकी रिपोर्ट आने तक वह स्वयं को आइसोलेट करेंगे तथा कोविड-19 के नियमों का पूर्ण का पालन करेंगे।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे