उत्तराखंड से बड़ी खबर | सरकार के चार साल पूरे होने पर होने वाले कार्यक्रम हुए रद्द

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड से बड़ी खबर | सरकार के चार साल पूरे होने पर होने वाले कार्यक्रम हुए रद्द

उत्तराखंड से बड़ी खबर | सरकार के चार साल पूरे होने पर होने वाले कार्यक्रम हुए रद्द

उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है। भाजपा सरकार के चार साल पूरे होने पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। अब तीरथ सिंह रावत सरकार के 100 दिन पूरे होने पर कार्यक्रम आयोजित होंगे।


देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है। भाजपा सरकार के चार साल पूरे होने पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। अब तीरथ सिंह रावत सरकार के 100 दिन पूरे होने पर कार्यक्रम आयोजित होंगे।

बता दें कि राज्य की 70 विधानसभाओं में यह कार्यक्रम होने थे। जिसका मुख्य आयोजन पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के निर्वाचन क्षेत्र डोईवाला में होना था। 18 मार्च को राज्य में भाजपा सरकार के चार साल पूरे होने जा रहे हैं। इस मौके पर राज्य की 70 विधानसभाओं में यह कार्यक्रम होने थे। जिसका मुख्य आयोजन पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के निर्वाचन क्षेत्र डोईवाला में होना था। सरकार ने तय किया था कि इन चार वर्षों में सरकार ने जो काम किए हैं, उन्हें जनता तक पहुंचाने के लिए सभी विधानसभाओं में बड़े स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

सभी 70 विधानसभाओं के कार्यक्रम में क्षेत्रों के विधायक अध्यक्षता करने वाले थे। विधानसभाओं के कार्यक्रमों में विकास पुस्तिका का विमोचन भी किया जाना था। इसके अलावा यह भी तय किया गया था कि तत्कालीन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की डोईवाला विधानसभा में राज्य स्तर का बड़ा कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें सभा को केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी संबोधित करेंगे।

लेकिन मुख्यमंत्री बदलने के बाद सरकार ने मन बदलकर इन कार्यक्रमों को रद्द कर दिया है। चार वर्ष पूरे होने का मुख्य कार्यक्रम अब पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के निर्वाचन क्षेत्र डोईवाला में नहीं होगा। 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे