बड़ी ख़बर | उत्तराखंड बीजेपी में बगावत की खबर में कितना सच ? यहां जानिए

  1. Home
  2. Dehradun

बड़ी ख़बर | उत्तराखंड बीजेपी में बगावत की खबर में कितना सच ? यहां जानिए

Bjp

उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी नए मुख्यमंत्री होंगे। धामी आज शाम 5 बजे शपथ लेंगे। बड़ी खबर ये मिल रही है कि धामी के साथ गढ़वाल मंडल से आने वाले किसी विधायक को उप मुख्यमंत्री भी बनाया जा सकता है।


देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी नए मुख्यमंत्री होंगे। धामी आज शाम 5 बजे शपथ लेंगे। बड़ी खबर ये मिल रही है कि धामी के साथ गढ़वाल मंडल से आने वाले किसी विधायक को उप मुख्यमंत्री भी बनाया जा सकता है।

दरअसल धामी कुमाऊं मंडल से आते हैं ऐसे में क्षेत्रीय समीकरण को साधने के लिए बीजेपी गढ़वाल मंडल से एक उप मुख्यमंत्री भी बना सकती है और धामी के साथ ही उपमुख्यमंत्री भी शपथ ले सकते हैं।

वहीं सू्त्रों के हवाले से बड़ी खबर ये भी मिल रही है कि धामी को मुख्यमंत्री बनाने से बीजेपी के कई विधायक नाराज हैं। इनमें वो विधायक शमिल हैं, जो कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे।

खबर ये भी है कि बीजेपी के 35 नाराज विधायक दिल्ली पहुंच गए हैं। बीजेपी विधायकों की नाराजगी की खबरों को बंशीधर भगत ने अफवाह बताया है। भगत ने कहा कि मैंने कहीं पढ़ा कि 35 विधायक दिल्ली पहुंच गए हैं। मुझे बताओ ये कौन विधायक हैं। ये सब अफवाह है और सभी नेता पार्टी के साथ खड़े हैं।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे