बड़ी खबर | IMA के पास फर्जी आर्मी का जवान बनकर घूम रहा था ये शख्स, पास से मिली ये चीजें

  1. Home
  2. Dehradun

बड़ी खबर | IMA के पास फर्जी आर्मी का जवान बनकर घूम रहा था ये शख्स, पास से मिली ये चीजें

ima

 भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) के पास एक युवक सेना का जवान बनकर घूम रहा था। आर्मी इंटेलिजेंस और पुलिस की संयुक्त टीम ने गिफ्तार किया है। युवक के पास से फर्जी कैंटीन कार्ड, सेना की वर्दी और कई बटालियनों की टोपी के साथ कई दस्तावेज भी बरामद हुए हैं।


 

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट ) देहरादून से बड़ी खबर सामने आई है। भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) के पास एक युवक सेना का जवान बनकर घूम रहा था। आर्मी इंटेलिजेंस और पुलिस की संयुक्त टीम ने गिफ्तार किया है। युवक के पास से फर्जी कैंटीन कार्ड, सेना की वर्दी और कई बटालियनों की टोपी के साथ कई दस्तावेज भी बरामद हुए हैं।

आरोपी का नाम सुनील है और वह मूल रूप से हनुमानगढ़, राजस्थान का रहने वाला है। जानकारी के अनुसार दिल्ली, जोशीमठ और देहरादून में खुद को सेना का जवान बताने वाले इस युवक पर मिलिट्री इंटेलिजेंस की लंबे समय से नजर थी।

एसपी सिटी सरिता डोभाल ने बताया कि आर्मी इंटेलिजेंस ने आरोपी से कई घंटों पूछताछ की। जिसमें गिरोह के अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी मिली। जिसके बाद टीम जौलीग्रांट इलाके में सक्रिय बहरूपियों के बारे में मिले इनपुट पर कार्रवाई करने के लिए रवाना हुई है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे