मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया लोकेन्द्र कैंतुरा के गीत का विमोचन

  1. Home
  2. Dehradun

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया लोकेन्द्र कैंतुरा के गीत का विमोचन

SONG

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को विधानसभा में लोकेन्द्र कैंतुरा द्वारा भोले जी महाराज एवं माता मंगला पर निर्मित एवं गाये गीत का विमोचन किया। इस अवसर पर पद्मश्री बसंती बिष्ट भी उपस्थित रही। 


देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को विधानसभा में लोकेन्द्र कैंतुरा द्वारा भोले जी महाराज एवं माता मंगला पर निर्मित एवं गाये गीत का विमोचन किया। इस अवसर पर पद्मश्री बसंती बिष्ट भी उपस्थित रही।

   मुख्यमंत्री ने  कैंतुरा के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि भोले जी महाराज एवं माता मंगला द्वारा हंस फाउण्डेशन के माध्यम से स्वास्थ्य, शिक्षा, के साथ ही समाज के गरीब वर्गो के कल्याण का भी कार्य किया जा रहा है। उन्होने कहा कि समाज को नई दिशा देने वाले समाज सेवियों के कार्यों को समाज के समक्ष लाना निश्चित रूप से सराहनीय प्रयास है।

 लोकेन्द्र कैंतुरा ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि माता मंगला एवं भोले जी महाराज का जनमानस की उनके द्वारा की जा रही सेवा को इस गीत के माध्यम से समाज के सामने लाने का उनका प्रयास है।

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे