CM तीरथ ने ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया, ऑक्सीजन उत्पादन में आ रही दिक्कतों के समाधान का दिया भरोसा

  1. Home
  2. Dehradun

कोरोना काल में देश ऑक्सीजन और दवाई की किल्लतों का सामना कर रहा है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री इस मुद्दे पर आगे आकर काम कर रहे है। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने आज सेलाकुई इंडस्ट्रियल एरिया स्थित लिंडे ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने यहां इंडस्ट्रियल एरिया में ऑक्सीजन उत्पादन में आ रही दिक्कतों के समाधान का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में सबकी जिम्मेदारी है कि वे अपनी जिम्मेदारियों का पूरी गंभीरता के साथ निर्वहन करें।

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) देशभर में कोरोना का कहर जारी है। पिछले 24 घंटे में एक बार फिर देश में कोरोना का विस्फोट हुआ है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक बीते 24 घंटे में कोरोना के 3,20,435 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 2,764 लोगों की कोरोना के चलते मौत हुई है।

वहीं उत्तराखंड में भी कोरोना का कहर लागातार जारी है। बीते 24 घंटों में प्रदेश में कोरोना के 5058 मामले सामने आए। इसी के साथ प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या 156859 पहुंच गई है। वहीं 67 संक्रमित मरीजों की मौत हुई।

कोरोना काल में देश ऑक्सीजन और दवाई की किल्लतों का सामना कर रहा है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री इस मुद्दे पर आगे आकर काम कर रहे है। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने आज सेलाकुई इंडस्ट्रियल एरिया स्थित लिंडे ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने यहां इंडस्ट्रियल एरिया में ऑक्सीजन उत्पादन में आ रही दिक्कतों के समाधान का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में सबकी जिम्मेदारी है कि वे अपनी जिम्मेदारियों का पूरी गंभीरता के साथ निर्वहन करें।

CM तीरथ ने इस मौके पर ऑक्सीजन कंपनी में काम कर रहे मजदूरों का भी उनके सहयोग के लिए उत्साहवर्धन किया। सेलाकुई में प्रस्तावित कोविड केयर सेंटर का भी निरीक्षण किया और व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश भी दिए।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे