उत्तराखंड में कोरोना का कहर जारी, यहां 11 अधिकारी और पॉजिटिव

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड में कोरोना का कहर जारी, यहां 11 अधिकारी और पॉजिटिव

उत्तराखंड में कोरोना का कहर जारी, यहां 11 अधिकारी और पॉजिटिव

उत्तराखंड में कोरोना तेजी से पैर पसार रहा है। प्रदेश में कोरोना के कुल मामलों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। कोरोना की दूसरी लहर का असर दिखने लगा है देहरादून में रोजाना कोरोना के केस बढ़ते जा रहे है। देहरादून में रोजाना कोरोना के नए केस बढ़ते जा रहे है।


देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में कोरोना तेजी से पैर पसार रहा है। प्रदेश में कोरोना के कुल मामलों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। कोरोना की दूसरी लहर का असर दिखने लगा है देहरादून में रोजाना कोरोना के केस बढ़ते जा रहे है। देहरादून में रोजाना कोरोना के नए केस बढ़ते जा रहे है।

अब ONGC में वैज्ञानिकों समेत 11 और अधिकारी-कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। ONGC पॉजिटिव अधिकारियों, कर्मचारियों की संख्या 102 पहुंच गई है। सभी को उनके आवासों में ही आइसोलेट किया गया है।

ONGC अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पीत वासन ने बताया कि संक्रमण और अधिक न फैले। इसको लेकर लगातार प्रयास किया जा रहा है। संस्थान परिसर में सैनिटाइजेशन के साथ ही वैज्ञानिकों, अधिकारियों, कर्मचारियों से सोशल डिस्टेंसिंग का भी अनुपालन कराया जा रहा है।

संक्रमित वैज्ञानिकों, अधिकारियों, कर्मचारियों को उनके आवासों में ही दवाइयां पहुंचाई जा रही हैं। कुछ संक्रमितों को अस्पताल में ही रखा गया है। संस्थान परिसर में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है। संक्रमितों की जानकारी जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग को दे दी गई है

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे