रक्षाबंधन पर धामी सरकार का बहनों को बड़ा तोहफा, जानिए पूरी खबर

  1. Home
  2. Dehradun

रक्षाबंधन पर धामी सरकार का बहनों को बड़ा तोहफा, जानिए पूरी खबर

DHAMI

रक्षाबंधन पर धामी सरकार ने उत्तारखंड की बहनों को बड़ा तोहफा दिया है। अब उत्तराखंड में बहनें रक्षाबंधन पर प्रदेशभर में मुफ्त सफर कर पाएंगी। उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में बहनें निःशुल्क यात्रा सुविधा प्रदान की जाएगी। इस संबंध में उत्तराखंड के सचिव डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है।




देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट
) रक्षाबंधन पर धामी सरकार ने उत्तारखंड की बहनों को बड़ा तोहफा दिया है। अब उत्तराखंड में बहनें रक्षाबंधन पर प्रदेशभर में मुफ्त सफर कर पाएंगी। उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में बहनें निःशुल्क यात्रा सुविधा प्रदान की जाएगी। इस संबंध में उत्तराखंड के सचिव डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है।

आपको बता दें कि 22 अगस्त को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। बहनों को रक्षाबंधन पर यात्रा में कोई दिक्कत न हो इसके लिए राज्य सराकर ने पूरी तैयारी कर ली है। रक्षा बंधन पर उत्तराखंड परिवहन निगम द्वारा संचालित बसों में महिलाओं के लिए निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा प्रदान की जाएगी

0000

इस सुविधा से प्रदेश की महिलाएं अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए सुगमता से प्रदेश में आवागमन कर सकेंगी। उन्हें कोई परेशानी नहीं होगी। सचिव रंजीत सिन्हा की ओर से उत्तराखंड परिवहन निगम को आदेश दिया गया है कि रक्षा बंधन के दिन प्रदेश भर की महिलाओं को निशुल्क यात्रा करने दें।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे