हरिद्वार कुंभ पहला शाही स्नान | हर की पैड़ी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, अबतक 22 लाख से ज्यादा लोगों ने स्नान

  1. Home
  2. Dehradun

हरिद्वार कुंभ पहला शाही स्नान | हर की पैड़ी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, अबतक 22 लाख से ज्यादा लोगों ने स्नान

हरिद्वार कुंभ पहला शाही स्नान | हर की पैड़ी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, अबतक 22 लाख से ज्यादा लोगों ने स्नान

महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर महाकुंभ का पहला शाही स्नान है। हरकी पौड़ी पर शाही स्नान के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा है और गंगा में आस्था की डुबकी लगा रही है। आईजी कुंभ संजय गुंज्याल का दावा है कि बुधवार रात 12 बजे से अब तक 22 लाख से ज्यादा लोगों ने स्नान किया है।


हरिद्वार (उत्तराखंड पोस्ट) महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर महाकुंभ का पहला शाही स्नान है। हरकी पौड़ी पर शाही स्नान के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा है और गंगा में आस्था की डुबकी लगा रही है। आईजी कुंभ संजय गुंज्याल का दावा है कि बुधवार रात 12 बजे से अब तक 22 लाख से ज्यादा लोगों ने स्नान किया है।

संतों के स्नान से पहले सुबह करीब सात बजे हरकी पैड़ी घाट खाली करवा दिया गया। सुबह 10 बजे से अखाड़ों के संतों ने स्नान करना शुरू किया। श्रद्धालु हरकी पैड़ी क्षेत्र छोड़कर अन्य घाटों पर स्नान कर रहे हैं। सबसे पहले जूना अखाड़ा के संतों ने स्नान किया।

आह्वन अखाड़ा स्नान के लिए हरकी पैड़ी पहुंचा। इसके बाद आह्वान अखाड़े और फिर किन्नर अखाड़े ने शाही स्नान किया। किन्नर अखाड़ा पहली बार हरिद्वार कुंभ में शामिल हो रहा है।

शाही स्नान के लिए उत्तराखंड पुलिस के बैंड ने नमो शिवाय की धुन बजाकर साधुओं का स्वागत किया। हर की पौड़ी पर आज सिर्फ साधु-संत ही स्नान कर रहे हैं। रथों पर सवार होकर अखाड़ों के आचार्य महामंडलेश्वर और महामंडलेश्वर हरकी पैड़ी पहुंचे। शाम 6:30 बजे तक दसनामी सन्यासी अखाड़ों के साधु संत महामंडलेश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्नान करेंगे।

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे