मुख्यमंत्री बनने के बाद हफ्ते भर में ही CM तीरथ ने दे दिए इतने विवादित बयान, जानिए क्या कहा

  1. Home
  2. Dehradun

मुख्यमंत्री बनने के बाद हफ्ते भर में ही CM तीरथ ने दे दिए इतने विवादित बयान, जानिए क्या कहा

मुख्यमंत्री बनने के बाद हफ्ते भर में ही CM तीरथ ने दे दिए इतने विवादित बयान, जानिए क्या कहा

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत अपने बड़े फैसलों को लेकर चर्चा में तो है ही लेकिन इन दिनों सीएम अपने बयानों को लेकर भी खबरों में बने हुए है। मुख्यमंत्री का कार्यभार संभालते उन्हें हफ्ता भर ही हुआ है लेकिन एक के बाद विवादित बयानों को लेकर आलोचना से घिरे हुए हैं।


देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत अपने बड़े फैसलों को लेकर चर्चा में तो है ही लेकिन इन दिनों सीएम अपने बयानों को लेकर भी खबरों में बने हुए है। मुख्यमंत्री का कार्यभार संभालते उन्हें हफ्ता भर ही हुआ है लेकिन एक के बाद विवादित बयानों को लेकर आलोचना से घिरे हुए हैं।

'पेट्रोल डीजल का गरीबों पर असर नहीं' - 10 मार्च को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर तीरथ सिंह रावत ने बयान दिया था कि इससे गरीब जनता पर कोई असर नहीं पड़ता है। उन्होंने कहा कि पैसों वालों के पास वाहन हैं, इसलिए इसका असर उन्हीं पर होता है।

'राम और कृष्ण की तरह पूजे जाएंगे पीएम मोदी' - हरिद्वार में एक कार्यक्रम के दौरान तीरथ सिंह रावत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना भगवान कृष्ण और राम से कर दी। तीरथ सिंह रावत ने यह भी कहा कि एक दिन लोग पीएम मोदी की पूजा करेंगे। उनके इस बयान की काफी आलोचना हुई।

'फटी जींस' - तीरथ सिंह रावत ने महिलाओं के महिलाओं के ‘फटी जींस’ पहनने को लेकर टिप्पणी की थी। इस दौरान अपना एक अनुभव साझा करते हुए उन्होंने कहा कि एक बार वो प्लेन से कहीं जा रहे थे, तो उन्होंने एक महिला को फटी हुई जींस पहने देखा, उसके साथ दो बच्चे भी थे। महिला एनजीओ चलाती थी, जबकि उनके पति जेएनयू में प्रफेसर थे। रावत ने कहा कि ऐसी महिलाओं अपने बच्चों को क्या संस्कार देंगी।

हाफ पैंट पर दिया ये बयान - इसके बाद मुख्यमंत्री रावत ने गुरुवार को भी लड़कियों के कपड़ों को लेकर एक विवादित बयान दे डाला। एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने अपने कॉलेज के वक्त का एक किस्सा साझा किया। उन्होंने कहा कि उस वक्त एक लड़की चंडीगढ़ से कॉलेज में पढ़ने आई थी जो हाफ कट ड्रेस पहनती थी और लड़के उसके पीछे पड़ गए थे। रावत ने कहा कि, 'यूनिवर्सिटी में पढ़ने आई हो और अपना बदन दिखा रही हो, क्या होगा इस देश का।'

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे