उत्तराखंड में इस तारीख के बाद पहुंचेगा मानसून, मौसम विभाग ने कही ये बात

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड में इस तारीख के बाद पहुंचेगा मानसून, मौसम विभाग ने कही ये बात

rain

उत्तराखंड में गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। लोगों के मन में ये सवाल है कि प्रदेश में मानसून कब दस्तक देगा ? अब मौसम विभाग ने मानसून को लेकर अहम जानकारी दी है।


 

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। लोगों के मन में ये सवाल है कि प्रदेश में मानसून कब दस्तक देगा ? अब मौसम विभाग ने मानसून को लेकर अहम जानकारी दी है।

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान के मुताबिक प्रदेश में मानसून 20 जून के बाद दस्तक दे सकता है। इसके अलावा विभाग ने बताया है कि प्रदेश में 15 जून के बाद बारिश में धीरे-धीरे तेजी देखने को मिलेगी। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है।

अलर्ट जारी होते ही प्रदेश सरकार द्वारा सभी जिलों के तहसीलों तक फोर्स तैनात किया जा रहा हैं। देवभूमि के पर्वतीय जिलों में प्रशासन समेत एसडीआरएफ फोर्स अलर्ट मोड पर हैं। एनएच, पीडब्ल्यूडी एवं स्थानीय प्रशासन द्वारा राज्य के आंतरिक मार्गों पर नजर बनाई जाएगी ताकि बारिश के बाद होने वाले भूस्खलन से सड़क मार्ग में यातायात बाधित न हो सकें।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे