हर घर से फौज में भागीदारी करने वाले लोग उत्तराखंड की वीरभूमि पर मिलते हैं: नड्डा

  1. Home
  2. Dehradun

हर घर से फौज में भागीदारी करने वाले लोग उत्तराखंड की वीरभूमि पर मिलते हैं: नड्डा

nadda

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रायवाला, देहरादून में उत्तराखंड में सैनिक सम्मान कार्यक्रम को संबोधित किया।  इस दौरान नड्डा ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि भी है और वीरभूमि भी। हर घर से फौज में भागीदारी करने वाले लोग इसी भूमि पर मिलते हैं। हम ये भी जानते हैं कि किस तरीके से आपने फौज में प्रतिनिधित्व किया है।

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट)

नड्डा ने आगे कहा- उत्तराखंड ने जो गौरव प्रदान किया है वो हमेशा हमें याद रखना चाहिए। बड़ी संख्या में जिन्होंने देश के लिए सर्वस्व न्योछावर किया, अपनी जांन गंवाई है, देश उनके साथ हमेशा सम्मान में खड़ा रहता है।

बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा - आज मोदी जी के नेतृत्व में देश सुरक्षित है, मजबूत है और तीव्र गति से आगे बढ़ने के लिए आतुर है। ये सुरक्षा और मजबूती अगर नेतृत्व ने प्रदान की है, तो भारत की फौज ने भी साथ खड़े होकर जवाब दिया है।

जेपी नड्डा ने कहा कि नेतृत्व के बदलने से क्या फर्क पड़ता है इसे भी हमें समझना चाहिए। 2011-12 में भारत का डिफेंस बजट 1,43,000 करोड़ रुपये था। 2020-21 में भारत का डिफेंस बजट 4,78,000 करोड़ रुपये है। 1,35,000 करोड़ रुपये से सिर्फ नए असलहे खरीदने की व्यवस्था की गई है।

नड्डा ने कहा कि 3,812 किमी ऑल वेदर  रोड की कनेक्टिविटी पर काम किया जा रहा है। जिसमें से 3,300 किमी की 61 सड़कें बन चुकी हैं। मैं भारत की फौज और विशेषकर BRO को बधाई देता हूं कि आप लोगों ने ऑल वेदर रोड बनाकर मोदी जी के सपनें को साकार किया है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने साथ ही कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के आने के बाद भारतीय डिफेंस के आधुनिकीकरण का काम शुरू हो गया है। आज 36 रॉफेल फाइटर जेट हमारे बेड़े में जुड़ गए हैं। 28 अपाचे हेलीकॉप्टर, 15 चिनूक चॉपर और 145 अल्ट्रा लाइट हॉवित्जर भी भारत के सुरक्षा बेड़े में शामिल हो चुकी हैं।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे