उत्तराखंड के 11वें CM बने पुष्कर सिंह धामी, राजभवन में ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड के 11वें CM बने पुष्कर सिंह धामी, राजभवन में ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

Pushkar_Dhami

पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं। पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को राजभवन में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।


देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं। पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को राजभवन में उत्तराखंड के 11वें मुख्यमंत्री के रुप में शपथ ली।

मुख्यमंत्री के साथ सतपाल महाराज, हरक सिंह रावत, बंशीधर भगत, बिशन सिंह चुफाल, यशपाल आर्य, सुबोध उनियाल, अरविंद पांडे, गणेश जोशी, डॉ. धन सिंह रावत, रेखा आर्य और यतीश्वरानंद ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली।

नीचे क्लिक कर देखिए शपथ ग्रहण-

तीरथ सिंह रावत सरकार में जितने मंत्री शामिल थे, वो सभी धामी मंत्रिमंडल में भी हैं। मतलब किसी भी मंत्री का पत्ता नहीं कटा है। हालांकि जानकारी ये मिल रही है कि तीरथ मंत्रिमंडल में मंत्रियों के पास जो विभाग थे उनमें कुछ फेरबदल हो सकता है। मतलब पुष्कर सिंह धामी मंत्रियों के विभागों में फेरबदल कर सकते हैं। 

आपको बता दें कि उत्तराखंड विधानसभा में विधायकों की कुल संख्या 70 है। नियम के मुताबिक राज्य में मुख्यमंत्री को छोड़कर 11 विधायक ही मंत्री बन सकते हैं।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे