उत्तराखंड के सबसे युवा मुख्यमंत्री बनेंगे पुष्कर सिंह धामी, आज लेंगे शपथ

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड के सबसे युवा मुख्यमंत्री बनेंगे पुष्कर सिंह धामी, आज लेंगे शपथ

0000

उत्तराखंड में एक बार फिर नेतृत्व परिवर्तन हुआ है। खटीमा से भाजपा के युवा विधायक पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के 11वें मुख्यमंत्री होंगे। धामी आज शपथ ग्रहण करेंगे। चुनावी साल में भाजपा ने युवा चेहरे पर दांव खेला है।


देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में एक बार फिर नेतृत्व परिवर्तन हुआ है। खटीमा से भाजपा के युवा विधायक पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के 11वें मुख्यमंत्री होंगे। धामी आज शपथ ग्रहण करेंगे। चुनावी साल में भाजपा ने युवा चेहरे पर दांव खेला है।

उत्तराखंड के 20 वर्षों के इतिहास में कुमाऊं के पुष्कर सिंह धामी रविवार को 11वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। भाजपा विधान मंडल दल के नेता चुने गए पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के सबसे युवा मुख्यमंत्री होंगे। वह 45 साल के हैं। पुष्कर सिंह धामी पूर्व मुख्यमंत्री व महाराष्ट्र व गोवा के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के समर्थक माने जाते हैं। धामी पूर्व मुख्यमंत्री के ओएसडी भी रहे हैं। जब कोश्यारी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बनें तो धामी भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष थे। 

भाजपा विधायक मंडल दल का नेता चुने जाने के बाद पुष्कर सिंह धामी रविवार को 11वें मुख्यमंत्री की शपथ लेंगे। रविवार को राजभवन में शपथग्रहण समारोह होगा। भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक नरेंद्र तोमर, भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक के साथ धामी राजभवन पहुंचे जहां उन्होंने राज्यपाल बेबी रानी मौर्य से सरकार बनाने का आमंत्रण देने का अनुरोध किया। 

बता दें कि शनिवार को हुई विधायक दल की बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत और भाजपा अध्यक्ष कौशिक ने धामी के नाम का प्रस्ताव किया। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, वरिष्ठ नेता सतपाल महाराज, बंशीधर भगत, हरबंस कपूर, रेखा आर्य और ऋतु खंडूड़ी ने उनके नाम का अनुमोदन किया। भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक नरेंद्र सिंह तोमर ने धामी के नाम की घोषणा की। उनके नाम की घोषणा के साथ उनके समर्थन में जिंदाबाद के नारे गूंज उठे। बैठक संपन्न होने के बाद धामी वरिष्ठ नेताओं के साथ राजभवन के लिए रवाना हो गए।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे