उत्तराखंड | 12वीं के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,मौके पर मिला सुसाइड नोट

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड | 12वीं के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,मौके पर मिला सुसाइड नोट

HANGED

राजधानी देहरादून से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां 12वीं के एक छात्र बरवीन ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।




देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट)
राजधानी देहरादून से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां 12वीं के एक छात्र बरवीन ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक रायपुर क्षेत्र के तपोवन की फ्रेंड्स कॉलोनी में बरवीन और उसकी मां रहते थे ।बताया जा रहा है कि बरवीन के पिता अशोक ठाकुर भारतीय सेना के सूबेदार पद से सेवानिवृत्त हैं। वर्तमान में वह देहरादून से बाहर प्राइवेट नौकरी करते हैं

बरवीन कार्मन स्कूल में कक्षा 12 का छात्र था। रात करीब साढ़े नौ बजे बरवीन पढ़ने के लिए अपने कमरे में चला गया। जिसके करीब आधे घंटे बाद बरवीन की मां उसे देखने के लिए गई तो दरवाजा अंदर से बंद था।

मां के आवाज लगाने पर कोई उत्तर नहीं आया। तब मां ने  खिड़की से झांककर देखा तो उनके होश उड़ गए। बरवीन पंखे के सहारे फंदे पर लटक रहा था। शोर मचाने के बाद वहां अन्य लोग भी आ गाए। बरवीन अस्पताल ले गए, लेकिन यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

उसके कमरे की तलाशी ली गई तो उसने अपनी कॉपी पर आई लव यू मम्मी पापा, सॉरी लिखा हुआ था। बरवीन ने आत्महत्या क्यों की इसके बारे में अभी जानकारी नहीं मिल सकी है।  इकलौती संतान के मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे