उत्तराखंड | 5 साल की मासूम का अपहरण कर दुष्कर्म के बाद हत्या

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड | 5 साल की मासूम का अपहरण कर दुष्कर्म के बाद हत्या

rape

राजधानी देहरादून से एक मानवता को शर्मशार कर देने वाली घटना सामने आई है।यहां एक 5 साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 


देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) राजधानी देहरादून से एक मानवता को शर्मशार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 5 साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक शहर कोतवाली इलाके से सोमवार की सुबह में 5 साल की मासूम बच्ची संदिग्ध हालत गायब हो गई थी। परिजनों ने उसकी तलाश की, मगर जब वह नहीं मिली तो अपहरण की आशंका पर शाम को पुलिस को सूचना दी। अपहरण की आशंका जताई गई थी। बुधवार की देर शाम को पुलिस ने बच्ची का शव प्रेम नगर के नजदीक राघढ़वाला चाय के बागान से बरामद कर लिया गया ।

पुलिस के मुताबिक आरोपी नशे का आदी है व मजदूरी करता है।पुलिस के मुताबिक आरोपी ने सोमवार की सुबह बच्ची का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी हत्या कर दी सब को झाड़ियों में छुपा कर वह अपनी मजदूरी करने निकल गया। पीड़ित परिवार और आरोपी दोनों मूल रूप से ग्राम देवपुरा, जिला बेगूसराय बिहार का रहने वाला हैं।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे