उत्तराखंड | इस्तीफे के बाद तीरथ सिंह रावत का दावा- 2022 का चुनाव जीतेगी बीजेपी

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड | इस्तीफे के बाद तीरथ सिंह रावत का दावा- 2022 का चुनाव जीतेगी बीजेपी

Tirath

इस्तीफा देने के बाद तीरथ सिंह रावत का बयान सामने आया है। तीरथ सिंह रावत ने कहा कि आज विधायक दल की बैठक होगी। साथ ही उन्होंने कहा है कि भाजपा 2022 का चुनाव जीतेगी यह निश्चित है।


देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने पद से इस्तीफा दे दिया है। मुख्यमंत्री ने दिल्ली से लौट पर सचिवालय में प्रेस कांफ्रेंस की और सरकार के काम गिनाए। इसके बाद देर रात राजभवन जाकर राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा। वे सिर्फ 115 दिन ही मुख्यमंत्री रह पाए।

इस्तीफा देने के बाद तीरथ सिंह रावत का बयान सामने आया है। तीरथ सिंह रावत ने कहा कि आज विधायक दल की बैठक होगी। साथ ही उन्होंने कहा है कि भाजपा 2022 का चुनाव जीतेगी यह निश्चित है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे