उत्तराखंड | पुष्कर सिंह धामी की शपथ से मिनटों पहले आई बड़ी ख़बर, जानिए

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड | पुष्कर सिंह धामी की शपथ से मिनटों पहले आई बड़ी ख़बर, जानिए

Dhami

दरअसल धामी को मुख्यमंत्री बनाए जाने के बाद से ही कई वरिष्ठ नेता नाराज हैं। विधायकों की नाराजगी को लेकर बीजेपी आलाकमान फिलहाल पशोपेश में है। नेताओ को लगातार मनाने का दौर भी चल रहा है। यही वजह है कि आज धामी अकेले की शपथ लेंगे और मंत्रियों को शपथ नहीं दिलाई जाएगी।


Must Read-  उत्तराखंड | धामी के मंत्रिमंडल में इन चेहरों को मिल सकती है जगह, कुछ का पत्ता कटेगा !

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी नए मुख्यमंत्री होंगे। धामी आज शाम 5 बजे राजभवन में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। पहले खबर थी कि धामी के साथ उप मुख्यमंत्री और कुछ मंत्री शपथ ले सकते हैं लेकिन अब राजधानी से बड़ी ख़बर ये मिल रही है कि आज शाम पुष्कर सिंह धामी अकेले ही शपथ लेंगे।

दरअसल धामी को मुख्यमंत्री बनाए जाने के बाद से ही कई वरिष्ठ नेता नाराज हैं। विधायकों की नाराजगी को लेकर बीजेपी आलाकमान फिलहाल पशोपेश में है। नेताओ को लगातार मनाने का दौर भी चल रहा है। यही वजह है कि आज धामी अकेले की शपथ लेंगे और मंत्रियों को शपथ नहीं दिलाई जाएगी।

बताया जा रहा है कि रुठे विधायकों को मनाने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक दो दिन में अपनी नई टीम का ऐलान कर सकते हैं। संभावना ये भी है कि तीरथ की टीम के कुछ मंत्रियों के साथ जिन सीनियर नेताओं को तीरथ सरकार में तरजीह नहीं मिली थी, उन्हें मंत्रीमंडल में शामिल किया जा सकता है। बदले राजनीतिक समीकरणों के बीच अब ये चर्चाएं जोरों पर हैं कि कांग्रेस से आए जो विधायक मंत्री बने थे उनमें से कुछ से मंत्रीपद छीना जा सकता है।

कैसी हो सकती है धामी की टीम ?

सतपाल महाराज, डॉ. धन सिंह रावत, अऱविंद पांडे, हरक सिंह रावत, बंशीधर भगत, बिशन सिंह चुफाल, सुबोध उनियाल धामी की टीम में भी बने रह सकते हैं। वहीं नए चेहरों में ऋतु खंडूरी को रेखा आर्या की जगह मिल सकती है।

आपको बता दें कि उत्तराखंड विधानसभा में विधायकों की कुल संख्या 70 है। नियम के मुताबिक राज्य में मुख्यमंत्री को छोड़कर 11 विधायक ही मंत्री बन सकते हैं।

धामी के सामने सबसे बड़ी चुनौती कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के बीच संतुलन कायम करने के साथ ही जातीय समीकरणों को साधने की भी है। जाहिर है चुनावी साल में मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालने वाले धामी के सामने सबसे बड़ी चुनौती फिलहाल अपनी संतुलित टीम बनाने की है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे