उत्तराखंड | BJP सभी विधायकों को बारी-बारी से मुख्यमंत्री बनाए, बहुत सारी आत्माएं तृप्त हो जाएंगी: हरदा

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड | BJP सभी विधायकों को बारी-बारी से मुख्यमंत्री बनाए, बहुत सारी आत्माएं तृप्त हो जाएंगी: हरदा

Harish Rawat

इस बयान पर तंज कसते हुए हरीश रावत लिखते हैं- हिप-हिप हुर्रे बंशीधर भगत जी, आपने फिर से मंत्री पद की शपथ लेते ही बयान ठोक डाला कि हम 10 मुख्यमंत्री बनाएं, 3 बनाएं, एक बनाएं, यह हमारा मामला है, इससे किसी को क्या लेना देना!


देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत के उस यान पर तंज कसा है, जिसमें भगत मुख्यमंत्री बदले जाने के सवाल पर कह रहे थे कि हम 10 मुख्यमंत्री बनाएं, ये हमारा मामला है।

इस बयान पर तंज कसते हुए हरीश रावत लिखते हैं- हिप-हिप हुर्रे बंशीधर भगत जी, आपने फिर से मंत्री पद की शपथ लेते ही बयान ठोक डाला कि हम 10 मुख्यमंत्री बनाएं, 3 बनाएं, एक बनाएं, यह हमारा मामला है, इससे किसी को क्या लेना देना!

पूर्व सीएम ने आगे कहा- और मैं कहता हूं 3 और 10 ही क्यों? 56 आपकी संख्या है, एक-एक बार सबको मुख्यमंत्री पद से नवाज दीजिए, बहुत सारी आत्माएं तृप्त हो जाएंगी, आप स्वयं भी तृप्त हो जाएंगे।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे