उत्तराखंड | भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कोरोना पॉजिटिव

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड | भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कोरोना पॉजिटिव

उत्तराखंड | भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कोरोना पॉजिटिव


ऋषिकेश (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में कोरोना तेजी से पैर पसार रहा है। प्रदेश में कोरोना के कुल मामलों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। प्रदेश में एक बार फिर कोरोना का बहुत बड़ा विस्फोट हुआ है। बुधवार को प्रदेश भर में 1953 मामले सामने आए। इसी के साथ प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या 114024 पहुंच गई है।

बुधवार को वहीं 13 मरीजों की मौत हुई है। इसी बीच बड़ी खबर सामने आई है कि भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष कुसुम कंडवाल कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। इसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी है।इसके बाद उन्हें होम आइसोलेट किया गया है।

कुसुम कंडवाल ने बताया कि आज मेरी कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है हालांकि 4 दिन से मैंने अपने आप को सेल्फ आइसोलेट कर रखा था हल्का सा फीवर होने पर मैं परिवार से अलग हो गई थी फिर भी 4 दिन पहले उनसे संपर्क में आए सभी लोगों को टेस्ट करवाने की अपील की है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे