उत्तराखंड | मंत्रियों को आज दे दिए जाएंगे विभाग ! क्या होगा बड़ा बदलाव ?

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड | मंत्रियों को आज दे दिए जाएंगे विभाग ! क्या होगा बड़ा बदलाव ?

उत्तराखंड | मंत्रियों को आज दे दिए जाएंगे विभाग ! क्या होगा बड़ा बदलाव ?

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के मंत्रिमंडल का विस्तार हो चुका है। अब सवाल यह है कि मंत्रियों को उनके विभाग कब दिए जाएंगे। ऐसे में प्रदेश में अटकलों का बाजार गरम है। बता दें कि तीरथ सिंह रावत के मुख्यंत्री बनने के बाद बीते शुक्रवार आठ कैबिनेट मंत्रियों और तीन राज्य मंत्रियों ने शपथ ग्रहण की थी।


देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के मंत्रिमंडल का विस्तार हो चुका है। अब सवाल यह है कि मंत्रियों को उनके विभाग कब दिए जाएंगे। ऐसे में प्रदेश में अटकलों का बाजार गरम है। बता दें कि तीरथ सिंह रावत के मुख्यंत्री बनने के बाद बीते शुक्रवार आठ कैबिनेट मंत्रियों और तीन राज्य मंत्रियों ने शपथ ग्रहण की थी।

बताया जा रहा है कि आलाकमान से हरी झंडी मिलने के बाद ही मंत्रियों को विभागों का आवंटन होगा। माना जा रहा है कि मंगलवार को मंत्रियों को विभाग आवंटित कर दिए जाएंगे। इससे पहले चर्चा थी कि रविवार तक मंत्रियों को विभाग वितरित कर दिए जाएंगे, लेकिन ऐसा नही हुआ।

मीडियो रिपोर्ट्स की मानें तो इसके लिए मुख्यमंत्री स्तर पर विभागों के बटवारे के संबंध में सभी पहलुओं पर गौर किया। इसके बाद मंत्रियों के विभागों का खाका खींचा गया। इसके बाद यह सूची केंद्र नेतृत्व को भेजी गई है, जहां से इस पर अंतिम मुहर लगनी है। माना यह जा रहा है कि पिछली सरकार की तरह मुख्यमंत्री अपने पास सभी भारी भरकम विभाग न रखकर इन्हें मंत्रियों को आवंटित करेंगे।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे