उत्तराखंड | क्या 'आप' में शामिल होंगे ये कैबिनेट मंत्री ? कौन फैला रहा है ऐसी ख़बरें

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड | क्या 'आप' में शामिल होंगे ये कैबिनेट मंत्री ? कौन फैला रहा है ऐसी ख़बरें

उत्तराखंड | क्या 'आप' में शामिल होंगे ये कैबिनेट मंत्री ? कौन फैला रहा है ऐसी ख़बरें

उत्तराखंड में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी भी मैदान में होगी। चुनाव के देखते हुए AAP उत्तारखंड में एक्टिव है। पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया कई बार उत्तराखंड दौरे पर भी आ चुके है। चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी दावा करती है कि वह काफी अच्छी स्थिती में है। इतना ही नही कुछ समय पहले पार्टी के प्रभारी दिनेश मोहनिया ये भी कह चुके हैं कि प्रदेश के एक कैबिनेट मंत्री व चार विधायक पार्टी के संपर्क में हैं और सही समय आने पर वे पार्टी में शामिल होंगे।


देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी भी मैदान में होगी। चुनाव के देखते हुए AAP उत्तारखंड में एक्टिव है। पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया कई बार उत्तराखंड दौरे पर भी आ चुके है।

चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी दावा करती है कि वह काफी अच्छी स्थिती में है। इतना ही नही कुछ समय पहले पार्टी के प्रभारी दिनेश मोहनिया ये भी कह चुके हैं कि प्रदेश के एक कैबिनेट मंत्री व चार विधायक पार्टी के संपर्क में हैं और सही समय आने पर वे पार्टी में शामिल होंगे।

इस बीच बुधवार से सोशल मीडिया पर ये चर्चा गर्म रही कि पश्चिम बंगाल से भाजपा प्रत्याशियों का प्रचार कर लौटे पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के आम आदमी पार्टी में जा सकते है। एक टीवी चैनल की वेबसाइट पर जारी खबर के मुताबिक, महाराज की आप संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से पूर्व में एक मुलाकात भी हो चुकी है। इधर, सोशल मीडिया की खबरों का महाराज के करीबियों ने खंडन किया है।

तो वहीं, पर्यटन मंत्री महाराज के सोशल मीडिया प्रभारी नीशिथ सकलानी ने खबर को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि महाराज भाजपा का प्रचार करके पश्चिम बंगाल से लौटे हैं। उनकी न तो केजरीवाल न ही आप के किसी नेता से मुलाकात हुई। कुछ लोग उनकी छवि को खराब करने के लिए साजिश कर रहे हैं।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे