उत्तराखंड | पहली कैबिनेट बैठक में CM धामी ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा, जानिए यहां

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड | पहली कैबिनेट बैठक में CM धामी ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा, जानिए यहां

Dhami Cabinet

मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद रविवार देर शाम को पुष्कर सिंह धामी की कैबिनेट की पहली बैठक हुई। मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद ये धामी कैबिनेट की पहली बैठक थी।


देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) रविवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद देर शाम को पुष्कर सिंह धामी की कैबिनेट की पहली बैठक हुई। मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद ये धामी कैबिनेट की पहली बैठक थी।

इस कैबिनेट बैठक में 22 हजार पदों पर सरकारी नौकरी देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। इसके साथ ही लगभग 20 हजार उपनल कर्मचारियों को समान काम का समान वेतन देने का लाभ देने के लिए मंत्री मंडलीय उप समिति गठित करने का निर्णय लिया गया।

साथ ही कैबिनेट ने पुलिस विभाग में कांस्टेबलों के ग्रेड पे प्रस्ताव पर उप समिति गठित करने की मंजूरी दी। शासकीय प्रवक्ता एवं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि कैबिनेट की पहली बैठक में बेरोजगार, नौजवानों के हित में रोजगार व स्वरोजगार को लेकर अहम निर्णय लिए गए। इसके साथ ही राज्य के विकास और आवश्यकताओं के लिए महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं। 

शपथ लेने के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि युवाओं और पार्टी की उनसे जो उम्मीदें हैं उन पर वह खरा उतरेंगे। सरकार विभागों में खाली पदों को भरेगी और युवाओं को रोजगार से जोड़ने का काम करेगी।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे