उत्तराखंड | प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद मदन कौशिक का बयान, कहा- 2022 में जीतेंगे चुनाव

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड | प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद मदन कौशिक का बयान, कहा- 2022 में जीतेंगे चुनाव

उत्तराखंड | प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद मदन कौशिक का बयान, कहा- 2022 में जीतेंगे चुनाव

उत्‍तराखंड में तीरथ स‍िंह रावत के मुख्यमंत्री बनने के बाद कैब‍िनेट का व‍िस्‍तार हो गया है। बुधवार को बंशीधर भगत, सतपाल महाराज, हरक सिंह, बिशन सिंह चुफाल, गणेश जोशी, अरविंद पांडेय, हरक सिंह रावत, सुबोध उनियाल, धन सिंह रावत, रेखा आर्या, यतीश्वरानंद ने राजभवन में पद एवं गोपनियता की शपथ ली है।


देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्‍तराखंड में तीरथ स‍िंह रावत के मुख्यमंत्री बनने के बाद कैब‍िनेट का व‍िस्‍तार हो गया है। बुधवार को बंशीधर भगत, सतपाल महाराज, हरक सिंह, बिशन सिंह चुफाल, गणेश जोशी, अरविंद पांडेय, हरक सिंह रावत, सुबोध उनियाल, धन सिंह रावत, रेखा आर्या, यतीश्वरानंद ने राजभवन में पद एवं गोपनियता की शपथ ली है।

वहीं त्रिवेंद्र सरकार में मंत्री रहे मदन कौशिक को भाजपा ने प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद मदन कौशिक ने 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है।

मदन कौशिक ने कहा कि वह वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव की चुनौती को सफलतापूर्वक पार कर लेंगे। प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद कौशिक ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि वह आने वाले समय की हर चुनौती का सामना करेंगे और आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी फिर विजय हासिल करेगें।

कौशिक ने कहा कि संगठन में फेरबदल होते रहते हैं। इस संबंध में उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का उदाहरण देते हुए कहा कि वह पहले केंद्र में स्वास्थ्य मंत्री थे और बाद में अध्यक्ष बने। उन्होंने कहा कि हमारा कार्यकर्ता हर चुनौती को स्वीकार करता है और आगे बढता है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे