उत्तराखंड | बोर्डिंग स्‍कूल में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म, स्‍कूल संचालक गिरफ्तार

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड | बोर्डिंग स्‍कूल में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म, स्‍कूल संचालक गिरफ्तार

rape

राजधानी देहरादून से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां आवासीय स्कूल में 12 साल की छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दुष्कर्म का आरोप स्कूल के संचालक पर है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। 


देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) राजधानी देहरादून से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां आवासीय स्कूल में 12 साल की छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दुष्कर्म का आरोप स्कूल के संचालक पर है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।

 मामला देहरादून के नेहरू कॉलोनी का है, यहां एक एनजीओ आवासीय स्कूल का संचालन करता है। स्कूल में कुल आठ बच्चे पढ़ते हैं। यहां पर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों की पढ़ाई कराई जाती है। बीते कई सालों से यह स्कूल संचालित हो रहा है।

एसपी सिटी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया, रविवार को एक महिला थाने पहुंची थी। महिला ने बताया कि उसकी 12 वर्षीय बेटी भी इस स्कूल में पढ़ती है। आरोप लगाया कि स्कूल के संचालक जनार्दन बिंजौला ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया है। मामले में तत्काल पुलिस ने प्राथमिक जांच के आधार पर जनार्दन बिंजौला के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

एसपी सिटी ने बताया कि इस मामले को लेकर पुलिस जांच कर रही है, साथ ही दूसरे बच्चों से भी जानकारी ले रही है कि कहीं वे भी इस घटना के शिकार नहीं हुए हैं। उन्होंने बताया कि इस मामले में एक महिला भी शामिल होने की सूचना मिली है, जिसकी जांच पुलिस कर रही है।आरोपी बिंजौला इस स्कूल का संचालक और वार्डन भी बताया जा रहा है। एसपी सिटी के अनुसार पुलिस इस मामले में अन्य पहलुओं पर भी जांच कर रही है।

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे