उत्तराखंड | पीजी संचालक ने छात्रा के साथ किया दुष्कर्म ,आरोपी गिरफ्तार

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड | पीजी संचालक ने छात्रा के साथ किया दुष्कर्म ,आरोपी गिरफ्तार

rape

देहरादून में नौवीं कक्षा की छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है । घर से हास्टल के लिए निकली छात्रा को रास्ते में कोई पूर्व परिचित मिला। जिसने अपने झांसे में लेते हुए उसे अपने कमरे में ले गया और जबरदस्ती करते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया।


 

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) देहरादून में नौवीं कक्षा की छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है ।  घर से हास्टल के लिए निकली छात्रा को रास्ते में कोई पूर्व परिचित मिला। जिसने अपने झांसे में लेते हुए उसे अपने कमरे में ले गया और जबरदस्ती करते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया।

पुलिस के अनुसार 14 वर्षीय छात्रा क्षेत्र के एक एनजीओ के आवासीय विद्यालय में पढ़ाई करती है। छात्रा ने दुष्कर्म किए जाने की शिकायत विद्यालय के हास्टल की वार्डन से की।

जिसमें बताया गया कि लॉकडाउन के बाद छात्रा अपने घर चली गई थी। हाल ही में कोरोना संक्रमण कम होने के बाद जब विद्यालय खुले तो 21 सितंबर को छात्रा वापस आई। विद्यालय आने के बाद से वह उदास व गुमसुम थी। 24 सितंबर को हास्टल वार्डन ने उसे भरोसे में लेकर इसकी वजह पूछी तो किशोरी ने आपबीती बताई।

किशोरी ने बताया कि 16 सितंबर को उसकी मां ने किसी बात पर डांट दिया। इससे नाराज होकर वह घर से हास्टल के लिए निकल गई। रास्ते में उसे प्रमोद नाम का युवक मिला, जोकि उसका परिचित है। प्रमोद उसे बहला-फुसलाकर जाखन की वासु स्टेट कालोनी में अपने किराये के मकान में ले गया। वहां उसने दुष्कर्म किया।

इसके बाद किशोरी घर चली गई, मगर आरोपी के भय के चलते किसी को कुछ नहीं बताया। घटना के पांचवें दिन वह हास्टल आई। थानाध्यक्ष मोहन सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।आरोपी मूल रूप से चमोली का रहने वाला है और दून में पीजी चलाता है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे