उत्तराखंड | रि. लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने ली राज्यपाल पद की शपथ

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड | रि. लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने ली राज्यपाल पद की शपथ

gurmeet

 उत्तराखंड के नवनियुक्त राज्यपाल सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने आज बुधवार को राज्यपाल पद की शपथ ले ली है।


देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट ) उत्तराखंड के नवनियुक्त राज्यपाल सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने आज बुधवार को राज्यपाल पद की शपथ ले ली है।

 गुरमीत सिंह ने राज्य के आठवें राज्यपाल के रूप में शपथ ली है। उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायमूर्ति आरएस चौहान ने उन्हें राजभवन में शपथ दिलाई।

शपथ कार्यक्रम के समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, मंत्रिमंडल के अन्य सदस्य व आला अधिकारी, सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी मौजूद रहे।

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे