उत्तराखंड | धामी कैबिनेट की बैठक में इन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड | धामी कैबिनेट की बैठक में इन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

Bhu

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री बनते ही कैबिनेट की बैठक में रोजगार से जुड़े अहम फैसले लिए थे। अब बड़ी खबर मिल रही है कि 14 जुलाई को पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट की एक और बैठक होनी है।


 

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री बनते ही कैबिनेट की बैठक में रोजगार से जुड़े अहम फैसले लिए थे। अब बड़ी खबर मिल रही है कि 14 जुलाई को पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट की एक और बैठक होनी है।

माना जा रहा है कि 14 जुलाई को होने वाली कैबिनेट में भू-कानून से जुड़े विषय पर भी चर्चा हो सकती है। साथ ही कुछ अन्य कानूनों पर भी चर्चा संभव है।

जानकारी के अनुसार इस कैबिनेट बैठक में उपनल कर्मियों के वेतन बढ़ाए जाने को लेकर सब कमेटी की मंजूरी की रिपोर्ट भी रखी जा सकती है। प्रदेशवासियों को 100 यूनिट फ्री बिजली दिए जाने से जुड़ा प्रस्ताव भी इस कैबिनेट बैठक में आ सकता है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे