उत्तराखंड | आज टीकाकरण का महाभियान, दो लाख लोगों को लगेगी वैक्सीन

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड | आज टीकाकरण का महाभियान, दो लाख लोगों को लगेगी वैक्सीन

corona vaccine

उत्तराखंड की धामी सरकार राज्य में टीकाकरण अभियान तेजी से चल रहा है। सरकार ने दिसंबर अंत तक 18 साल से अधिक उम्र के शत-प्रतिशत व्यक्तियों का टीकाकरण करने का लक्ष्य है। इसे पूरा करने के लिए टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाई जा रही है। ऐसे में आज प्रदेश में टीकाकरण का महाभियान चलाया जाएगा। इसमें दो लाख व्यक्तियों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है।


देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड की धामी सरकार राज्य में टीकाकरण अभियान तेजी से चल रहा है। सरकार ने दिसंबर अंत तक 18 साल से अधिक उम्र के शत-प्रतिशत व्यक्तियों का टीकाकरण करने का लक्ष्य है। इसे पूरा करने के लिए टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाई जा रही है। ऐसे में आज प्रदेश में टीकाकरण का महाभियान चलाया जाएगा। इसमें दो लाख व्यक्तियों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है।

 

इधर, बुधवार को राज्य में 969 केंद्रों पर 62 हजार व्यक्तियों का टीकाकरण हुआ। राज्य में अब तक 70 लाख 92 हजार 429 व्यक्तियों को वैक्सीन की पहली खुराक लग चुकी है, जबकि 24 लाख 72 हजार 389 का पूर्ण टीकाकरण हो चुका है। 18 से 44 आयु वर्ग के भी 41 लाख 83 हजार व्यक्तियों को वैक्सीन की पहली और छह लाख 56 हजार 812 को दोनों खुराक लग चुकी है।

जनपद देहरादून में भी कल कोरोनारोधी टीकाकरण का महाभियान संचालित किया जाएगा। इसके तहत जिले में आठ हजार व्यक्तियों को वैक्सीन की पहली खुराक और 25 हजार को दूसरी खुराक (कुल 33 हजार खुराक) लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। टीकाकरण के लिए 200 केंद्र बनाए गए हैं। जहां 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी व्यक्तियों का टीकाकरण किया जाएगा। केंद्र पर आन स्पाट पंजीकरण की व्यवस्था भी रहेगी। सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में टीका मुफ्त में लगाया जाएगा।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे