उत्तराखंड में फिर करवट बदलेगा मौसम, इन जिलों बारिश -ओलावृष्टि का यलो अलर्ट

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड में फिर करवट बदलेगा मौसम, इन जिलों बारिश -ओलावृष्टि का यलो अलर्ट

उत्तराखंड में फिर करवट बदलेगा मौसम, इन जिलों बारिश -ओलावृष्टि का यलो अलर्ट

उत्तराखंड में एक बार फिर से मौसम  का मिजाज बदल सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विछोभ के चलते अगले तीन दिनों में एक बार फिर मौसम बदल सकता है।

 


देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में एक बार फिर से मौसम  का मिजाज बदल सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विछोभ के चलते अगले तीन दिनों में एक बार फिर मौसम बदल सकता है।

मौसम विभाग के मुताबिक 20 और 21 अप्रैल को उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, पौड़ी ,और अल्मोड़ा में भी कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिश ,ओलावृष्टि हो सकती है। वही कई जगहों पर आकाशीय बिजली चमकने का अनुमान लगाया गया है। ऊंचे इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। मैदानी क्षेत्रों में 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं।

वहीं 22 अप्रैल को भी उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर व पिथौरागढ़ जिलों में दोपहर बाद कहीं कहीं हल्की से हल्की बारिश, बर्फबारी हो सकती है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे