निशंक और अजय भट्ट क्यों नहीं बने सरताज? क्या दल बदलूओं में से कुछ होंगे बेताज?: हरीश रावत

  1. Home
  2. Dehradun

निशंक और अजय भट्ट क्यों नहीं बने सरताज? क्या दल बदलूओं में से कुछ होंगे बेताज?: हरीश रावत

निशंक और अजय भट्ट क्यों नहीं बने सरताज? क्या दल बदलूओं में से कुछ होंगे बेताज?: हरीश रावत

मंगलवार को त्रिवेंद्र सिंह रावत के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद तीरथ सिंह रावत बुधवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बने।


देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) मंगलवार को त्रिवेंद्र सिंह रावत के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद तीरथ सिंह रावत बुधवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बने।

इससे पहले उत्तराखंड में राजनीति अपने चरम पर रही। तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही थी। त्रिवेंद्र के दिल्ली दौरे पर चर्चा का बाजार गरम थी। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत लगातार इस पर सवाल उठा रहे थे और भाजपा पर निशाना साध रहे थे। 

त्रिवेंद्र सिंह रावत के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद भी हरदा ने भाजपा पर निशाना साधा और साथ ही साथ उन्होंने उन विधायकों पर भी तंज कसा जो 2016 में कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे।


अब तीरथ सिंह रावत के मुख्यमंत्री बनने के बाद एक बार फिर हरदा ने सवाल उठाए है। हरीश रावत ने ट्वीट करते हुए कहा कि तीरथ के सर पर ताज, निशंक और अजय भट्ट क्यों नहीं बने सरताज? क्या दल बदलूओं में से कुछ होंगे बेताज? इस पर भाजपा का आगे का हुलिया निर्भर करता है,बाकी जैसा TSR गया, वैसा ही TSR आया। उत्तराखंड की जनता के लिये तो केवल यही पहेली अब सुलझनी बाकी है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे