'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम करण मेहरा गिरफ्तार, पत्नी ने लगाया मारपीट का आरोप

  1. Home
  2. Entertainment

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम करण मेहरा गिरफ्तार, पत्नी ने लगाया मारपीट का आरोप

0000

टीवी जगत से बड़ी खबर मिली है। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम एक्टर करण मेहरा को सोमवार रात पुलिस ने गिरफ्तार किया है। करण मेहरा की पत्नी, एक्ट्रेस निशा रावल ने करण के खिलाफ पुलिस में शिकायत की थी जिसके बाद बीती रात उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।


 

मुंबई (उत्तराखंड पोस्ट) टीवी जगत से बड़ी खबर मिली है। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम एक्टर करण मेहरा को सोमवार रात पुलिस ने गिरफ्तार किया है। करण मेहरा की पत्नी, एक्ट्रेस निशा रावल ने करण के खिलाफ पुलिस में शिकायत की थी जिसके बाद बीती रात उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

जानकारी के मुताबिक निशा ने करण से विवाद के बाद गोरेगांव स्थित पुलिस स्टेशन में करण के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। पत्नी निशा ने उनपर मारपीट का इल्ज़ाम लगाया है।  निशा ने अपनी शिकायत में कहा है कि करन मेहरा ने उनके साथ पहले लड़ाई की और फिर मारपीट पर उतारू हो गए। इसके बाद निशा रावल ने गोरेगाव पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कराया। शिकायत के बाद पुलिस ने करन मेहरा को गिरफ्तार किया. करन मेहरा पर पर धारा 336, 337, 332, 504, 506 के तहत मामला दर्ज किया है। अब आज करन मेहरा की कोर्ट में पेशी होगी. 

बता दें कि निशा और करण दोनों साल 2012 में शादी के बंधन में बंध गए थे। दोनों के बीच कई बार झगड़ों की खबरें सामने आई थीं लेकिन निशा लगातार इस तरह की खबरों का खंडन करती रहीं। निशा और करण का एक बेटा है जिसका नाम दोनों ने कविश रखा है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे