आज रात आसमान में इस वक्त दिखेगा अद्भुत नज़ारा, मिस मत कर देना

  1. Home
  2. Country

आज रात आसमान में इस वक्त दिखेगा अद्भुत नज़ारा, मिस मत कर देना

Supermoon

क्या होता है सुपरमून ? | सुपरमून तब होता है जब चांद पृथ्वी के सबसे नजदीक होता है। सबसे पहले 1979 में एस्ट्रोलॉजर रिचर्ड नोल ने इसका नाम सुपरमून रखा था। सालभर में सुपरमून 3 से 4 बार होता है और इसे लगातार देखा जा सकता है। सुपरमून को डीयर मून, थंडर मून, हे मून और विर्ट मून के नाम से भी जाना जाता है। सुपरमून के दिन चंद्रमा आम दिनों के मुकाबले बड़े आकार में और ज्यादा चमकीला नजर आता है।


देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) आज का दिन बेहद खास है। आज रात 12 बजे के करीब आसमान में सुपरमून दिखाई देगा। 13 जुलाई को होने वाले सुपरमून को 'बक मून' नाम दिया गया है। इसका नाम हिरण के नाम पर इसलिए रखा गया है क्योंकि इस दौरान हिरण के सिर पर नए सींग उगते हैं।

 

आपको बता दें कि सुपरमून एक खगोलीय घटना है, जिसमें चांद, पृथ्वी के सबसे नजदीक स्थिति में आ जाता है। सबसे करीब होने की वजह से पृथ्वी से चांद सामान्य रूप से ज्यादा बड़ा दिखाई देता है। नासा रिपोर्ट के मुताबिक, सुपरमून को 2 से 3 दिनों तक देखा जा सकेगा। भारतीय समयानुसार इसे आज रात 12 बजकर 8 मिनट पर देखा जाएगा। यह लगातार तीन दिनों तक नजर आएगा।

साथ ही बता दें कि साल 2023 में सुपरमून 3 जुलाई को नजर आएगा। आज चांद पृथ्वी से लगभग 3,57,264 किलोमीटर की दूरी पर रहेगा। दिलचस्प बात ये भी है कि इस बार का बक सुपरमून तब नजर आएगा जब सूरज पृथ्वी की कक्षा से सबसे दूर बिंदु पर होगा।

 

क्या होता है सुपरमून ? | सुपरमून तब होता है जब चांद पृथ्वी के सबसे नजदीक होता है। सबसे पहले 1979 में एस्ट्रोलॉजर रिचर्ड नोल ने इसका नाम सुपरमून रखा था। सालभर में सुपरमून 3 से 4 बार होता है और इसे लगातार देखा जा सकता है। सुपरमून को डीयर मून, थंडर मून, हे मून और विर्ट मून के नाम से भी जाना जाता है। सुपरमून के दिन चंद्रमा आम दिनों के मुकाबले बड़े आकार में और ज्यादा चमकीला नजर आता है।

दरअसल पृथ्वी के चक्कर लगाने के दौरान एक समय ऐसा आता है जब चंद्रमा पृथ्वी के सबसे नजदीक आ जाता है। पृथ्वी से ज्यादा नजदीक होने की वजह से चंद्रमा इस दौरान बहुत बड़ा और चमकीला दिखाई देता है। इसी को सुपरमून कहते हैं। आमतौर पर पृथ्वी और चंद्रमा के बीच औसतन दूरी 384,400 किलोमीटर होती है लेकिन सुपरमूनके दिन कुछ समय के लिए यह दूरी कम हो जाती है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे