वाहन चेकिंग के दौरान महिला दारोगा पर चढ़ाई गाड़ी, दर्दनाक मौत

  1. Home
  2. Country

वाहन चेकिंग के दौरान महिला दारोगा पर चढ़ाई गाड़ी, दर्दनाक मौत

555

झारखंड में अपराधियों के हौसले कितने बुलंद हैं, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है रांची में यहां वाहन चेकिंग कर रही महिला दरोगा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी गई। 


 रांची (उत्तराखंड पोस्ट)  झारखंड में अपराधियों के हौसले कितने बुलंद हैं, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है रांची में यहां वाहन चेकिंग कर रही महिला दरोगा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी गई। 

 

जानकारी के मुताबिक, सिमडेगा पुलिस को क्षेत्र में पशु तस्करों की सूचना मिली थी। जिसके बाद इसकी सूचना रांची पुलिस को दी गई। रांची पुलिस ने खूंटी रांची सीमा के तुपुदाना ओपी क्षेत्र के स्थित हुलहुन्दू के पास चैकिंग लगाया। इसी दौरान बुधवार सुबह रांची के तुपुदाना ओपी की इंचार्ज संध्या टोपनो वाहन चेकिंग कर रही थीं।

 

बुधवार की सुबह करीब 3 बजे तेजी से एक सफेद रंग की पिकअप वैन आते दिखी। चैकिंग पोस्ट पर तैनात सब-इंस्पेक्टर संध्या टोपनो ने गाड़ी रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने गाड़ी महिला दरोगा के ऊपर चढ़ा दिया और भागने लगा। जिसके बाद आनन-फान में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

आरोपी को गिरफ्तार कर वाहन सीज कर लिया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी समेत कई पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और दरोगा के शव को अपने कब्जे में ले लिया।बताया जाता है कि गाड़ी से कई तस्कर कूदकर भाग गए हैं। चालक पुलिस की गिरफ्त में है। अन्य की तलाश जारी है।

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे