सात फेरे लेने के बाद गहने लेकर प्रेमी के साथ फरार हो गई दुल्हन, जानिए फिर क्या हुआ ?

  1. Home
  2. Country

सात फेरे लेने के बाद गहने लेकर प्रेमी के साथ फरार हो गई दुल्हन, जानिए फिर क्या हुआ ?

bride

लोगों को इस बात की जानकारी तब हुई जब शादी की बची हुई रस्में पूरा करने के लिए परिजनों ने दुल्हन को घर में खोजना शुरू किया, तब उसका कहीं भी पता नहीं चला। इसके बाद लड़की और लड़के के पक्ष में कोहराम मच गया। दुल्हन की करतूत से बाराती से लेकर घराती तक हैरान हैं।


 

प्रतापगढ़ (उत्तराखंड पोस्ट) पड़ोसी राज्य यूपी के प्रतापगढ़ से एख हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां शादी में सात फेरे लेने के बाद दुल्हन सारे गहने लेकर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गयी।

लोगों को इस बात की जानकारी तब हुई जब शादी की बची हुई रस्में पूरा करने के लिए परिजनों ने दुल्हन को घर में खोजना शुरू किया, तब उसका कहीं भी पता नहीं चला। इसके बाद लड़की और लड़के के पक्ष में कोहराम मच गया। दुल्हन की करतूत से बाराती से लेकर घराती तक हैरान हैं।

जानकारी के अनुसार रानीगंज थाना इलाके के एक गांव का है, जहां लड़की की शादी फतनपुर इलाके के लड़के के साथ तय थी। तय समय के अनुसार शुक्रवार शाम बारात लड़की के घर पहुंची। इसके बाद बारातियों का लड़की पक्ष के लोगों ने स्वागत किया। वहीं, लड़की के घर धूमधाम से बारात पहुंची। द्वारपूजा, जयमाल के बाद बारातियों को अनेक प्रकार के भोजन करा कर उनका जमकर स्वागत किया गया, जिसके बाद शादी की रस्म आगे बढ़ाते हुए दूल्हा और दुल्हन ने अग्नि के समक्ष सात जन्मों तक साथ रहने की कसमें भी खाईं। शादी के बाद बाराती और दुल्हन के परिजनों, रिश्तेदारों की आंख जैसे ही थोड़ी सी झपकी, उसी बीच दुल्हन सारे गहने लेकर घर से फरार हो गयी।

बताया जा रहा है कि दूल्हा और दुल्हन के पक्ष में घंटे तक पंचायत चली, जिसके बाद दूल्हा बिना दुल्हन के ही बारात लेकर बैरंग अपने घर लौट आया। यह अजब -गजब शादी प्रतापगढ़ में चर्चा का विषय बनी हुई है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे