कोरोना काल में कर रहा है ऐसा काम, इस भिखारी को आप भी करोगे सलाम

  1. Home
  2. Country

कोरोना काल में कर रहा है ऐसा काम, इस भिखारी को आप भी करोगे सलाम

पठानकोट (उत्तराखंड पोस्ट) कोरोना संकट में सक्षम लोग जरुरतमंदों की खूब मदद कर रहे हैं। वहीं पंजाब के पठानकोट से एक ऐसी खबर है जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। यहां पर एक ऐसा भिखारी है, जो जरुरतमंदों को राशन और मास्क बांट रहा है। राजून नाम का यह भिखारी भीख मांगकर अपना गुजारा करता


कोरोना काल में कर रहा है ऐसा काम, इस भिखारी को आप भी करोगे सलाम

पठानकोट (उत्तराखंड पोस्ट) कोरोना संकट में सक्षम लोग जरुरतमंदों की खूब मदद कर रहे हैं। वहीं पंजाब के पठानकोट से एक ऐसी खबर है जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे।

यहां पर एक ऐसा भिखारी है, जो जरुरतमंदों को राशन और मास्क बांट रहा है। राजून नाम का यह भिखारी भीख मांगकर अपना गुजारा करता है। कोरोना संकटकाल में राजू अब तक 100 गरीब परिवारों को एक महीने का राशन और  3000 मास्क बांट चुका है।

दरअसल राजू ट्राइसाइकिल से चलता है और पूरे दिन भीख मांगकर गुजारा करता है। भीख में मिले पैसों से वह लोगों की मदद करता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि राजू भीख के पैसों से कई गरीब लड़कियों की शादी भी करा चुका है।

कोरोना काल में कर रहा है ऐसा काम, इस भिखारी को आप भी करोगे सलाम

राजू का कहना है कि पूरे दिन में जो भी पैसे  उसे मिलते हैं,  जितनी जरूरत होती है, वो उतने ही खर्च करता है बाकि पैसा वो जमा कर लेता है और जरूरतमंद लोगों की मदद करता है।

इसके अलावा राजू गरीब बच्चों के स्कूल की फीस भरता है और अब तक 22 गरीब लड़कियों की शादी भी करा चुका है। वह भंडारा करवाता है, गर्मी में लोगों के लिए पानी की व्यवस्था करता है।

पुलिया ठीक करवा दी | पठानकोट के ढांगू रोड पर एक गली की तरफ जाने वाली पुलिया टूटी हुई थी, जिसकी वजह से लोगों को परेशानी हो रही थी। लोग प्रशासन से इसकी कई बार शिकायत तक कर चुके थे लेकिन राजू ने अपने भीख के पैसों से पुलिया को ठीक करवा दिया।

राजू को इस बात का बेहद दुख है कि अपने लोगों ने उसे दूर कर दिया इसलिए कुछ अच्छा काम कर लूंगा तो शायद आखिरी समय में मेरी अर्थी को कंधा देने वाले लोग मिल जाएंगे। नहीं तो भिखारी जमीन पर ही जीते हैं और जमीन पर ही मर जाते हैं।

 Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                        

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

Instagram-https://www.instagram.com/postuttarakhand/

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे