उत्तराखंड से जुड़ी बड़ी ख़बर | निशंक की केंद्रीय मंत्रिमंडल से छुट्टी! राज्य के इन दो सांसदों का मंत्री बनना तय

  1. Home
  2. Country

उत्तराखंड से जुड़ी बड़ी ख़बर | निशंक की केंद्रीय मंत्रिमंडल से छुट्टी! राज्य के इन दो सांसदों का मंत्री बनना तय

Nishank

जानकारी के मुताबिक, रमेश पोखरियाल निशंक को खराब स्वास्थ्य की वजह से केंद्रीय कैबिनेट से हटाया गया है। कोरोना होने के बाद से ही उनका स्वास्थ्य लगातार ठीक नहीं था, ऐसे में अब उन्हें मंत्रिमंडल से हटाया जा रहा है। 


देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) मोदी सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार की खबरों को बीच उत्तराखंड से जुड़ी बड़ी खबर मिली है। मंत्रिमंडल में नए नामों के जुड़ने से पहले कुछ पुराने नामों को विदाई दी जा रही है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की कैबिनेट से छुट्टी हो गई है।

रमेश पोखरियाल के अलावा संतोष गंगवार, देबोश्री चौधरी, सदानंद गौड़ा की कैबिनेट से छुट्टी हो गई है। इनसे पहले थावरचंद गहलोत को राज्यपाल बनाया दिया गया है, ऐसे में वो भी कैबिनेट से बाहर हो गए हैं।

निशंक की छुट्टी

जानकारी के मुताबिक, रमेश पोखरियाल निशंक को खराब स्वास्थ्य की वजह से केंद्रीय कैबिनेट से हटाया गया है। कोरोना होने के बाद से ही उनका स्वास्थ्य लगातार ठीक नहीं था, ऐसे में अब उन्हें मंत्रिमंडल से हटाया जा रहा है। 

उत्तराखंड से दो नए मंत्री

मंत्रिमंडल विस्तार में उत्तराखंड से दो सांसदों को मंत्रीपद मिल सकता है। इसकी वजह है उत्तराखंड में होने वाले आगमी विधानसभा चुनाव को भी बताया जा रहा है। निशंक की केंद्रीय मंत्रिमंडल से छुट्टी भी एक वजह है।

कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने वाले पौड़ी सांसद तीरथ सिंह रावत का नाम इस लिस्ट में सबसे ऊपर बताया जा रहा है। साथ ही राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी को भी मंत्रीपद मिल सकता है। नैनीताल सांसद अजय भट्ट का नाम भी मंत्रीपद को लेकर चल रहा है

दिल्ली से आया बुलावा- बड़ी खबर है कि उत्तराखंड के पूर्व सीएम  तीरथ सिंह रावत दोपहर तक दिल्ली पहुंच जाएंगे। बताया जा रहा है कि केंद्रीय आलाकमान के न्योते पर तीरथ दिल्ली पहुंच रहे हैं और शाम को होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार में उन्हें मंत्री पद से नवाजा जा सकता है। वहीं नैनीताल सांसद अजय भट्ट भी मोदी कैबिनेट में शामिल हो सकते हैं। खबर है कि नैनीताल से सांसद अजय भट्ट, पीएम मोदी से मिलने पहुंचे हैं।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे