देश में कोरोना ने मचाई तबाही, पिछले 24 घंटे में सामने आए इतने नए केस

  1. Home
  2. Country

देश में कोरोना ने मचाई तबाही, पिछले 24 घंटे में सामने आए इतने नए केस

देश में कोरोना ने मचाई तबाही, पिछले 24 घंटे में सामने आए इतने नए केस

देश में कोरोना वायरस की रफ्तार हर दिन नया रिकॉर्ड बना रही है। तीसरे दिन लगातार दो लाख से ज्यादा नए कोरोना केस आए हैं। बीते 24 घंटे में पॉजिटिव केसों की संख्या 2 लाख 71 हजार से अधिक पाई गई है।


नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) देश में कोरोना वायरस की रफ्तार हर दिन नया रिकॉर्ड बना रही है। तीसरे दिन लगातार दो लाख से ज्यादा नए कोरोना केस आए हैं। बीते 24 घंटे में पॉजिटिव केसों की संख्या 2 लाख 71 हजार से अधिक पाई गई है।

स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक गुरुवार को देश में कोरोना के 2 लाख 71 हजार 204 नए मामले दर्ज किए गए। यह महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक एक दिन में मिलने वाले नए कोरोना संक्रमितों का सर्वाधिक आंकड़ा है।

पिछले 24 घंटे में 1570 लोगों की मौत हुई है नए मामले सामने आने के बाद देश में कुल संक्रमितों की संख्या एक करोड़ 50 लाख 54 हजार से ज्यादा हो गया है। इनमें से एक करोड़ 29 लाख 47 हजार से ज्यादा मरीज ठीक हो चुके हैं और 1,78,743 लोगों की अब तक जान भी जा चुकी है। इसके अलावा पिछले 24 घंटों में 1,42,150 मरीज ठीक हुए हैं।  कोरोना से पीड़ित लोगों के ठीक होने की दर और गिरकर करीब 86.6 प्रतिशत रह गई है।

वहीं कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र में रविवार को कोरोना के 68,631 नए मामले दर्ज किए गए। जबकि 503 संक्रमितों की मौत हो जाने से कुल मृतक संख्या बढ़कर 60,473 पहुंच गई। वहीं पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 संक्रमण से 127 और लोगों की मौत हो गई और 30,566 नए मरीजों में इस संक्रमण की पुष्टि हुई।

मंत्रालय के मुताबिक 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में ही 78.56 फीसद नए मामले सामने आए हैं। ये राज्य हैं महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, केरल, गुजरात, तमिलनाडु और राजस्थान। 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 82.94 फीसद नई मौतें भी हुई हैं। इनमें से सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 419 और दिल्ली में 167 मौतें शामिल हैं।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे