देश में कोरोना से जुड़ी अच्छी खबर, लेकिन इतने लोगों की हुई मौत

  1. Home
  2. Country

देश में कोरोना से जुड़ी अच्छी खबर, लेकिन इतने लोगों की हुई मौत

corona

 देश में कोरोना वायरस महामारी के नए मामलों में अब गिरावट दर्ज की जा रही है। हालांकि ये संख्या अभी भी डेढ़ लाख के पास है।


नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) देश में कोरोना वायरस महामारी के नए मामलों में अब गिरावट दर्ज की जा रही है। हालांकि ये संख्या अभी भी डेढ़ लाख के पास है।

स्वास्‍थ्‍स मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1 लाख 20 हजार 529 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 3380 की जान गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में अब तक कोरोना से दो करोड़ 86 लाख 94 हजार 879 केस हो चुके हैं। अब तक 3 लाख 44 हजार 22 लोगों की जान इस वायरस से जा चुकी है। अभी 15 लाख 55 हजार 248 लोगों का इलाज चल रहा है। वहीं, अब तक दो करोड़ 67 लाख 95 हजार 549 लोग इस वायरस से रिकवर हो चुके हैं।

इस बीच अच्छी खबर भी लगातार मिल रही है। कोरोना से पिछले 24 घंटे में 1 लाख 97 हजार 894 लोगों को कोरोना से ठीक होने के बाद अस्‍पताल से छुट्टी दी गई जो कि एक अच्छा संकेत है।

शुक्रवार को उत्तराखंड में कोरोना के 892 मामले सामने आए।। इसी के साथ प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या 332067 पहुंच गई है। वहीं 43 संक्रमित मरीजों की 24 घंटे में कोरोना से मौत हुई। लेकिन अच्छी खबर ये है कि 4006 लोगों ने कोरोना को मात दी है।

देश में आज कोरोना की ताजा स्थिति-

  • कुल कोरोना केस- दो करोड़ 86 लाख 94 हजार 879
  • कुल डिस्चार्ज- दो करोड़ 67 लाख 95 हजार 549
  • कुल एक्टिव केस- 15 लाख 55 हजार 248
  • कुल मौत- 3 लाख 44 हजार 22

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे