इंडियन नेवी के जवान को जिंदा जलाया, हाल ही में हुई थी सगाई,परिवार में मचा कोहराम

इंडियन नेवी के जवान का चेन्नई में अपहरण कर जिंदा जलाने का मामला सामने आया है। वारदात महाराष्ट्र के पालघर जिले की है।
मुंबई (उत्तराखंड पोस्ट) इंडियन नेवी के जवान का चेन्नई में अपहरण कर जिंदा जलाने का मामला सामने आया है। वारदात महाराष्ट्र के पालघर जिले की है।
मृतक नौसेना का जवान सूरज कुमार (27) झारखंड के पलामू का रहने वाला था सूरज कुमार दूबे आईएनएस अग्रणी कोयंबटूर में लीडरशीप ट्रेनिंग एस्टेबलिस्मेंट में तैनात था।
मिली जानकारी के अनुसार, सूरज कुमार दुबे 30 जनवरी को छुट्टी से लौट रहे थे, तभी चेन्नई हवाईअड्डे के बाहर रात करीब नौ बजे तीन लोगों ने बंदूक का भय दिखाकर उनका अपहरण कर लिया। तीन दिनों तक चेन्नै के एक अज्ञात स्थान पर बंधक बनाकर रखा गया।
बदमाशों ने नौसेना जवान को छोड़ने के लिए 10 लाख की फिरौती मांगी लेकिन जब उन्हें पैसे नहीं मिले तो उन्होंने सूरज कुमार को पालघर के डहाणू तलासरी के वेवजी इलाके में स्थित जंगल में ले जाकर उस पर पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी।
शुक्रवार की देर शाम वह मुंबई के नाले से जख्मी हालत में मिला था। लेकिन नेवी के अस्पताल में इलाज के दौरान उसने शनिवार देर रात दम तोड़ दिया। बताया गया है कि हाल ही में सूरज की सगाई हुई थी मई में उसकी शादी होनी थी. सूरजकी मौत से उनके गर घर में परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़
पर फॉलो करे