शाम को डोली में विदा हुई दुल्हन अगले दिन दोपहर में अर्थी पर लौटी मायके, परिजनों में कोहराम

  1. Home
  2. Country

शाम को डोली में विदा हुई दुल्हन अगले दिन दोपहर में अर्थी पर लौटी मायके, परिजनों में कोहराम

शाम को डोली में विदा हुई दुल्हन अगले दिन दोपहर में अर्थी पर लौटी मायके, परिजनों में कोहराम

शादी के बाद दुल्हन की डोली अभी ससुराल पहुंची ही थी कि चंद घंटों बाद उसका शव मायके पहुंच गया। इसके बाद से दुल्हन के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों ने का आरोप है कि लड़के वालों ने ही उनकी बेटी की हत्या की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों के बयान पर पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।


 

जालंधर (उत्तराखंड पोस्ट) शादी के बाद दुल्हन की डोली अभी ससुराल पहुंची ही थी कि चंद घंटों बाद उसका शव मायके पहुंच गया। इसके बाद से दुल्हन के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों ने का आरोप है कि लड़के वालों ने ही उनकी बेटी की हत्या की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों के बयान पर पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।

दिल दहला देने वाली ये खबर पंजाब के जालंधर के इस्लामगंज की है। जालंधर के इस्लामगंज की रहने वाली परमपाल कौर (20) के माता-पिता की मौत हो चुकी है। वह अपनी दादी के पास इस्लामगंज में रहती है। रविवार को उसकी शादी करतारपुर के विश्वकर्मा मार्केट के रहने वाले सुप्रीत सिंह से हुई थी। रविवार शाम सात बजे दुलहन की डोली विदा की गई थी।  सोमवार को लड़के वालों ने फोन कर कहा कि परमपाल कौर सीधी है, इसलिए वे उसे अपने यहां नहीं रखेंगे। उन्होंने लड़की को ले जाने के लिए कहा।

इसके बाद दोनों पक्षों ने पंचायत बुलाई। अभी पंचायत में फैसला हुआ भी नही था कि सोमवार दोपहर करीब 2 बजे परमपाल की तबीयत बिगड़ गई। बेहोशी की हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके शव को करतारपुर लाया गया। इसके बाद लड़की के परिजन पुलिस थाने पहुंच गए। पुलिस शव को सिविल अस्पताल जालंधर ले आई।

एसपी डी मनप्रीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि पुलिस ने दूल्हे सुप्रीत सिंह, उसके पिता जरनैल सिंह, मां जसविंदर कौर, बहन नवजोत कौर व बिचौले जसविंदर सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर उनको गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी सुखपाल सिंह का कहना है कि लड़की को शादी के चंद घंटों बाद ही प्रताड़ित किया गया, मामले की जांच तेजी से जारी है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे