शादी के 72 घंटे में दूल्हे की कोरोना से मौत, परिवार में मचा कोहराम

  1. Home
  2. Country

शादी के 72 घंटे में दूल्हे की कोरोना से मौत, परिवार में मचा कोहराम

शादी के 72 घंटे में दूल्हे की कोरोना से मौत, परिवार में मचा कोहराम

कोरोना के चलते दूल्हे की शादी के महज 2 दिन बाद ही मौत हो गई। शादी की रात बुखार के चलते दूल्हे को अस्पताल में भर्ती कराया गया और तीसरे दिन इलाज के दौरान दूल्हे अर्जुन ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।


बिजनौर (उत्तराखंड पोस्ट) कोरोना काल में दर्दभरी कहानियां रुला रही हैं। कोरोना के कहर के बीच पड़ोसी राज्य यूपी से एक दिल दहला देने वाली ख़बर सामने आई है। बिजनौर में कोरोना ने 72 घंटे में ही एक दुल्हन विधवा हो गई।

कोरोना के चलते दूल्हे की शादी के महज 2 दिन बाद ही मौत हो गई। शादी की रात बुखार के चलते दूल्हे को अस्पताल में भर्ती कराया गया और तीसरे दिन इलाज के दौरान दूल्हे अर्जुन ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार बिजनौर शहर के मोहल्ला जाटान निवासी अर्जुन की शादी 25 अप्रैल को चांदपुर के कस्बा स्याऊ निवासी बबली के साथ हुई थी। 25 तारीख को अर्जुन की बारात धूमधाम के साथ स्याऊ गई और शादी की सभी रस्में भी खुशी-खुशी पूरी हो गई। शाम 7 बजे के आसपास बारात को दुल्हन के साथ विदा कर दिया गया।

बारात दुल्हन को लेकर बिजनौर पहुंच गई और दुल्हन का भी ससुराल पहुंचने पर धूमधाम से स्वागत किया गया लेकिन उसी रात सुहागरात के द‍िन दूल्हे अर्जुन को अचानक बुखार आया और बुखार बढ़ता चला गया।

ज्यादा तबीयत खराब होने पर दूल्हे अर्जुन को तुरंत जिला सरकारी अस्पताल में ले जाया गया जहां उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉज‍िट‍िव आई। दूल्हे को जिला अस्पताल के ही कोविड-19 वार्ड में भर्ती कर दिया गया लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ और हालत बिगड़ती चली गई।

पड़ोसियों के अनुसार अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी के चलते 29 अप्रैल को सुबह दूल्हे अर्जुन की कोरोना के कारण मौत हो गईय़ दूल्हे की मौत का समाचार मिलते ही लड़की पक्ष और लड़के पक्ष में कोहराम मच गया और नई-नवेली दुल्हन पर भी गमों का पहाड़ टूट पड़ा। जिस दूल्हे के साथ बबली ने जीवन भर साथ निभाने के सपने देखे थे, वह 72 घंटे में ही चूर-चूर हो गए और वह जन्म-जन्म का साथ सिर्फ 72 घंटे तक ही चल पाया।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे