कोरोना के कहर के बीच क्या लगेगा संपूर्ण लॉकडाउन! मुख्यमंत्री कार्यालय से आया ये जवाब

  1. Home
  2. Country

कोरोना के कहर के बीच क्या लगेगा संपूर्ण लॉकडाउन! मुख्यमंत्री कार्यालय से आया ये जवाब

कोरोना के कहर के बीच क्या लगेगा संपूर्ण लॉकडाउन! मुख्यमंत्री कार्यालय से आया ये जवाब

देश में लगातार बढ़ रहे कोरोना वायरस मामलों के चलते कई राज्यों ने लॉकडाउन का फैसला लिया है। देश की राजधानी दिल्ली में 6 दिन का (26 अप्रैल सुबह 6 बजे तक) लॉकडाउन लगाया गया है।


लखनऊ (उत्तराखंड पोस्ट) देश में लगातार बढ़ रहे कोरोना वायरस मामलों के चलते कई राज्यों ने लॉकडाउन का फैसला लिया है। देश की राजधानी दिल्ली में 6 दिन का (26 अप्रैल सुबह 6 बजे तक) लॉकडाउन लगाया गया है। वहीं उत्तर प्रदेश में भी लॉकडाउन की चर्चा ने जोर पकड़ना शुरू कर दिया है। इसी बीच मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से बड़ा बयान सामने आया है।

मुख्यमंत्री कार्यालय के मुताबिक- राज्य में पूर्ण तालाबंदी लागू करने की आवश्यकता नहीं है। कहा गया कि कोरोना वायरस के प्रसार पर अंकुश लगाने के लिए उत्तर प्रदेश में वीकेंड लॉकडाउन जारी रहेगा।

आपको दें कि उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 28,287 नए कोविड मामले सामने आए हैं। प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या 2,08,000 है। अब तक 6,61,311 लोग रिकवर हो चुके हैं। उत्तर प्रदेश अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने यह जानकारी दी है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे