युवाओं के लिए मौका, इन पदों के लिए होने वाली है सेना की कोटा भर्ती रैली, जानिए

  1. Home
  2. Jobs

युवाओं के लिए मौका, इन पदों के लिए होने वाली है सेना की कोटा भर्ती रैली, जानिए

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) सेना में जाने की चाह रखने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी है। दरअसल, जीडी और ट्रेडमैन के पदों के लिए कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र में यूनिट हेडक्वार्टर कोटा भर्ती रैली 27 सितंबर से होने जा रही है। इस भर्ती में देश के अलग-अलग राज्यों के सैन्य आश्रित युवक भाग लेंगे। प्रतिभावान खिलाड़ियों के


देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) सेना में जाने की चाह रखने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी है। दरअसल, जीडी और ट्रेडमैन के पदों के लिए कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र में यूनिट हेडक्वार्टर कोटा भर्ती रैली 27 सितंबर से होने जा रही है।

इस भर्ती में देश के अलग-अलग राज्यों के सैन्य आश्रित युवक भाग लेंगे। प्रतिभावान खिलाड़ियों के लिए भी भर्ती का मौका है। उनके लिए भी सैनिक जीडी और स्पोर्ट्स मैन पद के लिए भर्ती प्रस्तावित की गई है।

जानकारी के मुताबिक 27 सितंबर को उत्तराखंड के रहने वाले सैन्य परिवारों से जुड़े युवकों की सैनिक जीडी  (कुमाऊंनी, गढ़वाली, गोरखा) के पदों लिए भर्ती होगी। इसी दिनी सभी राज्यों और जातियों के युवाओं की सैनिक ट्रेडमैन पद के लिए भी भर्ती होगी।

युवाओं के लिए मौका, इन पदों के लिए होने वाली है सेना की कोटा भर्ती रैली, जानिए

28 सितंबर को सैनिक जीडी (अहीर, राजपूत, नागा) की भर्ती होगी, जिसमें उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान के अलावा उत्तर पूर्वी राज्यों के सैन्य आश्रित युवक भाग ले सकेंगे।

28 को ही सैनिक जीडी (स्पोर्ट्स मैन) पद के लिए भी भर्ती का आयोजन किया जाएगा। इस भर्ती में उत्तराखंड, उप्र, मध्य प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर पूर्वी राज्यों के सभी जातियों के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। सेना की तरफ से भर्ती रैली की तैयारियां शुरू हो गई हैं।

youtube Videos– http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

Follow Twitter Handle– https://twitter.com/uttarakhandpost                 

Like Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे